देश की खबरें | पंजाब रोडवेज और पीआरटीसी के संविदा कर्मचारियों ने तीन दिन की हड़ताल शुरू की, बस सेवाएं प्रभावित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब रोडवेज और पेप्सू सड़क परिवहन निगम के संविदा कर्मचारियों ने नौकरी नियमित करने सहित अन्य मांगों को लेकर सोमवार को तीन दिवसीय हड़ताल शुरू कर दी।

चंडीगढ़, छह जनवरी पंजाब रोडवेज और पेप्सू सड़क परिवहन निगम के संविदा कर्मचारियों ने नौकरी नियमित करने सहित अन्य मांगों को लेकर सोमवार को तीन दिवसीय हड़ताल शुरू कर दी।

हड़ताल के कारण राज्य भर में विभिन्न बस अड्डों पर यात्री फंसे रहे।

प्रदर्शनकारियों के अनुसार, पंजाब रोडवेज और पेप्सू सड़क परिवहन निगम (पीआरटीसी) की लगभग 2,800 बसें सड़कों से नदारद रहीं।

पंजाब रोडवेज, पनबस, पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष रेशम सिंह गिल ने कहा कि हड़ताल में करीब 8,000 संविदा कर्मचारी भाग ले रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य भर के सभी 27 बस डिपो पर प्रदर्शन किये जा रहे हैं।

गिल ने कहा कि संविदा कर्मचारी अन्य बातों के अलावा अपनी नौकरी को नियमित करने और वेतन वृद्धि की मांग कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर के साथ बैठक की थी, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे मंगलवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास की ओर मार्च करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस