देश की खबरें | पंजाब : अमृतसर में सेवानिवृत्त डीएसपी ने परिवार के सदस्यों पर चलाई गोलियां, बेटे की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक ने शुक्रवार को अपने परिवार के सदस्यों पर गोलियां चलाई। घटना में बेटे की मौत हो गई और उनकी पत्नी व बहू घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अमृतसर, चार जुलाई केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक ने शुक्रवार को अपने परिवार के सदस्यों पर गोलियां चलाई। घटना में बेटे की मौत हो गई और उनकी पत्नी व बहू घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

घटना एक थाने के निकट हुई। पुलिस ने बताया कि मजीठा रोड स्थित एक चौकी पर मौजूद पुलिस दल ने आरोपी को दबोच लिया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान तरसेम सिंह के रूप में हुई और उसकी लाइसेंसी बंदूक छीन ली गयी।

सहायक पुलिस आयुक्त ऋषभ भोला ने बताया कि पूर्व अधिकारी ने दो शादियां की थीं और उसका अपनी पहली पत्नी के साथ संपत्ति को लेकर विवाद था।

भोला ने बताया कि आरोपी ने अपनी पहली पत्नी, बेटे और बहू पर गोली चलाई।

पुलिस ने बताया कि घायलों को निकटवर्ती गुरु नानक देव अस्पताल ले जाया गया, जहां गोली लगने से आरोपी के 40 वर्षीय बेटे की मौत हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान