देश की खबरें | पंजाब पुलिस ने बठिंडा रेंज में घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब पुलिस ने सोमवार को मादक पदार्थ तस्करी, असामाजिक तत्वों और अपराधियों के खिलाफ बठिंडा रेज में विशेष घेराबंदी व तलाशी अभियान चलाया।

चंडीगढ़, 24 जुलाई पंजाब पुलिस ने सोमवार को मादक पदार्थ तस्करी, असामाजिक तत्वों और अपराधियों के खिलाफ बठिंडा रेज में विशेष घेराबंदी व तलाशी अभियान चलाया।

आधिकारिक बयान के अनुसार, पुलिस महानिदेशक गौरव यादव के निर्देशों पर यह अभियान चलाया गया।

बयान में गया कि रेंज के दोनों जिलों-बठिंडा और मानसा में सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक एक साथ अभियान चलाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पुलिसकर्मियों की भारी तैनाती के बीच सावधानीपूर्वक तरीके से अभियान की योजना बनाने के लिए कहा गया था।

अभियान अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (बठिंडा रेंज) एस.पी.एस. परमार की देखरेख में चलाया गया।

विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने कहा कि पुलिस दलों ने अभियान के दौरान 33 प्राथमिकियां दर्ज कर 41 असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 3.5 लाख रुपये की नकदी, 197.13 ग्राम हेरोइन, 14 किलोग्राम पोस्त, 225 लीटर अवैध शराब और आठ मोबाइल फोन भी जब्त किए गए।

शुक्ला ने कहा, "इस अभियान का उद्देश्य आम लोगों के बीच सुरक्षा की भावना पैदा करना और असामाजिक तत्वों के बीच भय पैदा करने के लिए क्षेत्र में पुलिस बल की उपस्थिति बढ़ाना था।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड