देश की खबरें | पंजाब पुलिस ने वसूली गिरोह का भंडाफोड़ कर गैंगस्टर हैरी चट्ठा के एक करीबी सहयोगी को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने शनिवार को कहा कि राज्य पुलिस ने बटाला में एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद गैंगस्टर हैरी चट्ठा के एक करीबी सहयोगी को गिरफ्तार कर जबरन वसूली गिरोह का भंडाफोड़ किया है।

चंडीगढ़, चार नवंबर पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने शनिवार को कहा कि राज्य पुलिस ने बटाला में एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद गैंगस्टर हैरी चट्ठा के एक करीबी सहयोगी को गिरफ्तार कर जबरन वसूली गिरोह का भंडाफोड़ किया है।

यादव ने कहा कि बलपुरियां गांव के पास गिरफ्तार किए गए हैरी चट्ठा के मुख्य सहयोगी की पहचान बटाला के नवनीत सिंह उर्फ नव के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि तीन अन्य लोगों- गगनदीप सिंह उर्फ काला, बलराज सिंह और प्रेम कुमार को भी गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में अलग-अलग जेलों में बंद हरप्रीत सिंह, सुखराज सिंह और दर्शन सिंह पर भी मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार पिस्तौल और कारतूस भी बरामद किए हैं।

डीजीपी ने कहा कि हाल में बटाला में जबरन वसूली के दो मामले सामने आए थे, जिसमें हैरी चट्ठा गिरोह के सदस्यों ने 28 अक्टूबर को एक ट्रैवल एजेंट की दुकान के बाहर और सात अक्टूबर को एक स्थानीय व्यवसायी के घर के बाहर गोलीबारी की थी, क्योंकि पीड़ित रंगदारी नहीं दे सके थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार