देश की खबरें | पंजाब: पुलिस ने लखबीर सिंह उर्फ ​​लांडा से जुड़े आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया, चार लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि तरनतारन में हुई मुठभेड़ के बाद चार लोगों को गिरफ्तार कर विदेशी आतंकवादी लखबीर सिंह उर्फ ​​लांडा से जुड़े एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया।

चंडीगढ़, 30 जनवरी पंजाब पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि तरनतारन में हुई मुठभेड़ के बाद चार लोगों को गिरफ्तार कर विदेशी आतंकवादी लखबीर सिंह उर्फ ​​लांडा से जुड़े एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया।

पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बताया कि आरोपियों को अमेरिका में रह रहे गुरदेव सिंह उर्फ ​​जैसल चम्भल और कनाडा में रह रहे सतबीर उर्फ ​​सत्ता नौशेरा कथित तौर पर दिशा-निर्देश दे रहे थे।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान तरनतारन के मुरादपुरा के रहने वाले रॉबिनजीत सिंह उर्फ ​​रॉबिन, उस्मान गांव के रहने वाले हरप्रीत सिंह उर्फ ​​हैप्पी, गुरदासपुर के कलानौर के रहने वाले नवजोत सिंह उर्फ ​​नव और घुमन कलां के रहने वाले जगदीप सिंह उर्फ ​​जग्गा के रूप में हुई है।

पुलिस ने गिरफ्तार लोगों के कब्जे से दो हथगोले, दो अत्याधुनिक प्वाइंट 30 बोर पिस्तौल, गोला-बारूद और तीन मैगजीन भी बरामद की।

यादव ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कबूल किया कि जब्त हथगोले और हथियार जैसल चम्भल ने अपने अज्ञात सहयोगी के माध्यम से भिजवाए थे।

उन्होंने खुलासा किया कि वे (गिरफ्तार आरोपी) चम्भल और नौशहरा के इशारे पर किसी को निशाना बनाने की योजना बना रहे थे। अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोग जबरन वसूली और गिरोह से जुड़ी हिंसा सहित कई आपराधिक मामलों से जुड़े हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें