देश की खबरें | पंजाब पुलिस ने मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया, नौ किलोग्राम हेरोइन जब्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक कथित मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया और कहा कि वह सीमा पार मादक पदार्थ तस्करी में शामिल था।

चंडीगढ़, सात सितंबर पंजाब पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक कथित मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया और कहा कि वह सीमा पार मादक पदार्थ तस्करी में शामिल था।

पुलिस ने बताया कि आरोपी मलकीत सिंह के पास से नौ किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई है।

पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “ जालंधर ग्रामीण पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए बड़े मादक पदार्थ तस्कर मलकीत सिंह उर्फ ​​काली को गिरफ्तार करके उसके पास से नौ किलोग्राम हेरोइन बरामद की है।”

उन्होंने कहा, “वह अपने सहयोगियों के साथ सीमा पार से मादक पदार्थों की तस्करी को अंजाम देता था। एनडीपीएस अधिनियम के तहत गोराया थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।”

उन्होंने कहा कि पुलिस ने उसके पास से 9 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है जोकि 50 किलोग्राम की एक खेप का हिस्सा है। डीजीपी ने कहा कि इस खेप (50 किग्रा) में से 22.5 किलोग्राम हेरोइन को पुलिस पहले से ही बरामद कर चुकी है और इस नई बरामदगी के बाद कुल 31.5 किलोग्राम हेरोइन वह जब्त कर चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Nepal Bus Accident: नेपाल में भीषण सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस नदी में गिरी, 6 महिलाओं समेत 17 की मौत; दिल दहला देने वाला VIDEO आया सामने

Weather Forecast Today: उत्तर भारत में बढ़ने लगा पारा, केरल, तमिलनाडु समेत कई राज्यों में आज बारिश-आंधी का अलर्ट; जानें दिल्ली और मुंबई में 23 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

\