देश की खबरें | पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर अजय पंडित को हिमाचल से गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने मंगलवार को गैंगस्टर अजय पंडित को पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के बसौली गांव से गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

लुधियाना (पंजाब), तीन जनवरी पुलिस ने मंगलवार को गैंगस्टर अजय पंडित को पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के बसौली गांव से गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

लुधियाना के आयुक्त मनदीप सिंह गिल ने यहां कहा कि पंडित हिमाचल में छिपकर रह रहा था।

उन्होंने कहा कि मूल रूप से लुधियाना के रहने वाले पंडित पर लुधियाना के अलग-अलग थानों में हत्या, डकैती और हत्या के प्रयास समेत कई मामले दर्ज हैं। वह पिछले साल जमानत पर रिहा हुआ था, लेकिन उसने अपनी आपराधिक गतिविधियां जारी रखीं।

पुलिस ने कहा कि स्थानीय पुलिस थाना संख्या सात के क्षेत्राधिकार में हुई एक घटना में अदालत ने उसे भगोड़ा अपराधी घोषित कर दिया था।

गिल ने कहा कि पंडित कई खूंखार गैंगस्टरों के सीधे संपर्क में था और उनके साथ मिलकर अपराध करता था।

पुलिस उसे स्थानीय अदालत में पेश करने के बाद उसके ‘रिमांड’ की मांग करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\