देश की खबरें | पंजाब : पीसीएस अधिकारियों ने ‘सामूहिक आकस्मिक अवकाश’ का निर्णय वापस लिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अपने सहकर्मी की ‘‘अवैध’’ गिरफ्तारी के विरोध में सामूहिक अवकाश पर गए पंजाब लोक सेवा (पीसीएस) के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के अतिरिक्त मुख्य सचिव से मुलाकात के बाद बुधवार को अपना विरोध प्रदर्शन वापस लेने का फैसला किया।

चंडीगढ़, 11 जनवरी अपने सहकर्मी की ‘‘अवैध’’ गिरफ्तारी के विरोध में सामूहिक अवकाश पर गए पंजाब लोक सेवा (पीसीएस) के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के अतिरिक्त मुख्य सचिव से मुलाकात के बाद बुधवार को अपना विरोध प्रदर्शन वापस लेने का फैसला किया।

मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव ए. वेणुप्रसाद ने कहा कि पीसीएस अधिकारी तत्काल काम पर लौटेंगे।

वेणुप्रसाद ने कहा कि पीसीएस अधिकारी संघ के प्रतिनिधियों के साथ सौहार्दपूर्ण माहौल में बैठक हुई। संघ के अध्यक्ष रजत ओबेरॉय ने भी कहा कि वे सामूहिक आकस्मिक अवकाश के अपने आह्वान को वापस ले लेंगे।

इससे पहले दिन में मुख्यमंत्री मान ने सामूहिक आकस्मिक अवकाश पर गए पीसीएस अधिकारियों को चेतावनी दी थी कि वे दोपहर दो बजे तक ड्यूटी पर लौट आएं, अन्यथा उन्हें निलंबित किया जा सकता है।

राज्य सतर्कता ब्यूरो द्वारा लुधियाना में पीसीएस अधिकारी नरिंदर सिंह धालीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में अधिकारियों के सोमवार से पांच दिवसीय सामूहिक आकस्मिक अवकाश पर जाने के कारण राज्य में प्रशासनिक कार्यालयों में सेवाएं प्रभावित होने के बाद मान का यह कड़ा रुख सामने आया है।

सतर्कता ब्यूरो ने बताया था कि लुधियाना में क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकारी के पद पर तैनात धालीवाल को शुक्रवार को सतर्कता ब्यूरो ने ट्रांसपोर्टर्स से रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

पीसीएस अधिकारी संघ ने दावा किया था, ‘‘पीसीएस अधिकारी को अवैध, गलत तथा मनमाने ढंग से और उचित प्रक्रिया का पालन किए बिना गिरफ्तार किया गया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\