देश की खबरें | पंजाब: विपक्ष ने खराब कानून-व्यवस्था का लगाया आरोप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब में विपक्ष ने सोमवार को राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में ‘भयावह’ हालात हैं।

चंडीगढ़, 30 मई पंजाब में विपक्ष ने सोमवार को राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में ‘भयावह’ हालात हैं।

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या को लेकर आप सरकार पर हमला तेज करते हुए पंजाब युवा कांग्रेस ने भी यहां सत्ताधारी पार्टी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। यहां आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यालय का घेराव करने की कोशिश पर कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया।

पंजाब सरकार द्वारा सुरक्षा घेरे में कटौती किए जाने के एक दिन बाद पंजाब के मानसा जिले में रविवार को प्रदेश के मशहूर गायक और कांग्रेस नेता मूसेवाला की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

इस बीच, कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा कि मूसेवाला की दिन दहाड़े हत्या के बाद पूरे राज्य में ‘भयावह’ माहौल है।

उन्होंने यहां एक बयान में कहा, “कोई भी सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है क्योंकि इस सरकार ने लोगों को अपराधियों और गैंगस्टरों की दया पर छोड़ दिया है, जो अपनी मर्जी से लोगों की हत्या कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि यह सरकार, विशेष रूप से पुलिस की “पूर्ण विफलता” है, क्योंकि उनके पास एक प्रमुख व्यक्ति की हत्या के बारे में कोई सुराग नहीं है।

मानसा में मारे गए गायक के परिजनों से मुलाकात के बाद वडिंग ने कहा कि जिस तरह से अलग-अलग तरफ से कई लोगों द्वारा गोलीबारी कर हत्या को अंजाम दिया गया, इसकी पहले से योजना बनाई गई होगी। उन्होंने पूछा, “पंजाब पुलिस क्या कर रही थी।”

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने आम आदमी पार्टी की सरकार को बर्खास्त करने की अपनी मांग दोहराते हुए कहा कि भगवंत मान सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने भी भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना साधा और कहा, “यह आप सरकार के खुफिया और सुरक्षा नेटवर्क का पूरी तरह से पतन है जो सार्वजनिक हस्तियों से जुड़ी दो दर्जन से अधिक हत्या की घटनाओं में परिलक्षित हुआ है।”

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने आम आदमी पार्टी (आप) नीत राज्य सरकार को बर्खास्त करने और मामले की जांच राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) को सौंपने की मांग की।

शिअद प्रमुख ने कई लोगों की सुरक्षा वापस लेने के आदेश में कथित चूक की उच्च न्यायालय के एक मौजूदा न्यायाधीश से जांच कराने और मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ गोपनीय सूचना सार्वजनिक करने के लिए मामला दर्ज करने की भी मांग की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Gold Rate Today, March 22, 2026: रविवार को स्थिर रहे सोने के दाम; दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत आपके शहर में क्या है 22K और 24K का भाव? देखें लेटेस्ट रेट लिस्ट

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Wellington Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले चौथे टी20 में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें माउंट माउंगानुई के मौसम का हाल

US-Iran Tension: डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी; '48 घंटे में होर्मुज जलडमरूमध्य खोलें वरना तबाह कर देंगे पावर प्लांट'

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगा न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\