देश की खबरें | पंजाब: नाले में गिरा एक साल का बच्चा, बचाव अभियान जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के कपूरथला में नाला पार करते समय इसमें गिरे एक साल के बच्चे की तलाश के लिए बचाव अभियान जारी है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

कपूरथला, नौ अगस्त पंजाब के कपूरथला में नाला पार करते समय इसमें गिरे एक साल के बच्चे की तलाश के लिए बचाव अभियान जारी है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

लड़के की पहचान प्रवासी सुरजीत और मुनिशा के बेटे अभिलाष के रूप में हुई है।

यह घटना उस समय हुई जब लड़का अपनी चार साल की बहन के साथ नाले के ऊपर रखे आधा फुट चौड़े सीमेंट के खंभे पर चलकर नाले को पार कर रहा था।

पुलिस ने बताया कि बच्चा अचानक खंभे से फिसल गया और नाले में गिर गया। इसने कहा कि बहन के शोर मचाने पर आसपास के लोग बच्चे का पता लगाने के लिए एकत्र हो गए।

लड़के की मां भी अपने बच्चे को बचाने के लिए नाले में कूद गई, लेकिन वह नहीं मिला। स्थानीय लोगों ने रोती हुई महिला को नाले से बाहर निकाला।

शाम को, कपूरथला के उपायुक्त विशेष सारंगल ने बचाव अभियान को अंजाम देने के लिए बठिंडा से राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की एक टीम बुलाई।

इससे पहले, नगर निगम की जेसीबी मशीन और सीवर की सफाई करने वाले कर्मियों को बचाव अभियान में लगाया गया।

बाद में, उपायुक्त ने बच्चे को बचाने के लिए सीवेज पर कंक्रीट स्लैब को तोड़ने के लिए भारी मशीने भी लाई गई।

उपायुक्त ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह बैंस के साथ शाम को घटनास्थल का दौरा किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू