देश की खबरें | पंजाब: अमृतसर में विस्फोट से एक घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के पास ‘हेरिटेज स्ट्रीट’ पर हुए विस्फोट में एक व्यक्ति मामूली रूप से घायल हो गया और कुछ इमारतों की खिड़कियों के शीशे टूटकर बिखर गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

अमृतसर (पंजाब), सात मई पंजाब के अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के पास ‘हेरिटेज स्ट्रीट’ पर हुए विस्फोट में एक व्यक्ति मामूली रूप से घायल हो गया और कुछ इमारतों की खिड़कियों के शीशे टूटकर बिखर गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि शनिवार रात एक भोजनालय के पास विस्फोट हुआ। विस्फोट के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

विस्फोट की आवाज स्वर्ण मंदिर के एक किलोमीटर के दायरे में सुनी गई।

पुलिस ने बताया कि फोरेंसिक विभाग की एक टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है और जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि इस घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। उन्होंने बताया कि विस्फोट में कुछ इमारतों की खिड़कियों के शीशे टूटकर बिखर गए।

उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर मौजूद एक श्रद्धालु करणदीप सिंह ने कहा कि विस्फोट के बाद एक ऑटोरिक्शा में यात्रा कर रही कुछ लड़कियों को शीशे के टुकड़े आकर लगे और उन्हें मामूली चोटें आईं। लड़कियां हरियाणा के पंचकूला से स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकने आई थीं।

इस बीच, अमृतसर पुलिस ने कहा, “अमृतसर में हुए विस्फोट से जुड़ी एक खबर सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही है। स्थिति नियंत्रण में है। विस्फोट की जांच की जा रही है और घबराने की जरूरत नहीं है।”

उन्होंने लोगों से शांति और सद्भाव बनाए रखने का आग्रह किया और किसी भी खबर को साझा करने से पहले तथ्यों की जांच करने की सलाह दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड