देश की खबरें | पंजाब: लुधियाना पश्चिम से नवनिर्वाचित विधायक संजीव अरोड़ा ने कैबिनेट मंत्री के रूप में ली शपथ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बृहस्पतिवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए लुधियाना पश्चिम से नवनिर्वाचित विधायक संजीव अरोड़ा को मंत्री बनाया।

चंडीगढ़, तीन जुलाई पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बृहस्पतिवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए लुधियाना पश्चिम से नवनिर्वाचित विधायक संजीव अरोड़ा को मंत्री बनाया।

राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने यहां राजभवन में आयोजित समारोह में अरोड़ा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर मान, कैबिनेट मंत्री और कई अन्य नेता मौजूद थे। अरोड़ा के शामिल होने के साथ ही मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित कुल 17 सदस्य हो गए हैं। पंजाब मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित 18 सदस्य हो सकते हैं।

राज्य सरकार ने अपना पिछला मंत्रिमंडल फेरबदल पिछले साल सितंबर में किया था। सरकार ने चार मंत्रियों को हटाने के बाद पांच नए मंत्रियों को शामिल किया था।

अरोड़ा (61) लुधियाना के उद्योगपति हैं और समाज कल्याण कार्यों के लिए भी जाने जाते हैं। वह ‘कृष्ण प्राण ब्रेस्ट कैंसर चैरिटेबल ट्रस्ट’ के भी संचालक हैं।

व्यवसायी से नेता बने अरोड़ा 2022 में पंजाब से राज्यसभा सदस्य बने थे।

मंगलवार को उन्होंने उच्च सदन से अपना इस्तीफा राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ को सौंप दिया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया।

अरोड़ा लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर हाल में हुए उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार भारत भूषण आशु को 10,637 वोटों के अंतर से हराकर विधायक चुने गए थे।

आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी का जनवरी में निधन होने के बाद यह सीट रिक्त हुई थी।

आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने उपचुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि अगर अरोड़ा विधायक चुने जाते हैं तो उन्हें मंत्री बनाया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी