जरुरी जानकारी | पंजाब नेशनल बैंक का पहली तिमाही का मुनाफा 48 प्रतिशत घटकर 1,675 करोड़ रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) का चालू वित्त वर्ष (2025-26) की पहली तिमाही का एकल शुद्ध लाभ 48 प्रतिशत घटकर 1,675 करोड़ रुपये रहा है।

नयी दिल्ली, 30 जुलाई सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) का चालू वित्त वर्ष (2025-26) की पहली तिमाही का एकल शुद्ध लाभ 48 प्रतिशत घटकर 1,675 करोड़ रुपये रहा है।

बैंक ने गत वित्त वर्ष (2024-25) की पहली तिमाही में 3,252 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

पीएनबी ने बुधवार को शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी कुल आय 32,166 करोड़ रुपये से बढ़कर 37,232 करोड़ रुपये हो गई।

इस अवधि में बैंक की ब्याज आय भी बढ़कर 31,964 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 28,556 करोड़ रुपये थी। बैंक का परिचालन लाभ बढ़कर 7,081 करोड़ रुपये हो गया, जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में यह 6,581 करोड़ रुपये था।

आलोच्य तिमाही में हालांकि बैंक का कर व्यय दोगुना होकर 5,083 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जबकि एक वर्ष पूर्व इसी अवधि में यह 2,017 करोड़ रुपये था।

बैंक की परिसंपत्ति की गुणवत्ता में सुधार हुआ है। अप्रैल-जून तिमाही के अंत तक बैंक की सकल गैर-निष्पादित आस्तियां (एनपीए) घटकर कुल ऋण का 3.78 प्रतिशत रह गईं जो एक वर्ष पूर्व इसी तिमाही में 4.98 प्रतिशत थीं।

इसी प्रकार, बैंक का शुद्ध एनपीए या खराब ऋण भी घटकर 0.38 प्रतिशत रह गया, जो एक वर्ष पूर्व इसी तिमाही में 0.6 प्रतिशत था।

बैंक का प्रावधान और आकस्मिक व्यय उल्लेखनीय रूप से घटकर 323 करोड़ रुपये रह गया, जबकि एक वर्ष पूर्व इसी अवधि में यह 1,312 करोड़ रुपये था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी