देश की खबरें | पंजाब : गुरुद्वारा में ग्रंथियों के साथ मारपीट और पवित्र ग्रंथों का निरादर करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के रूपनगर जिले के मोरिंडा शहर में सोमवार को एक गुरुद्वारे में दो ग्रंथियों के साथ मारपीट करने और गुरु ग्रंथ साहिब का निरादर करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। इस घटना के बाद शहर में कई जगह विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए।

रूपनगर (पंजाब), 24 अप्रैल पंजाब के रूपनगर जिले के मोरिंडा शहर में सोमवार को एक गुरुद्वारे में दो ग्रंथियों के साथ मारपीट करने और गुरु ग्रंथ साहिब का निरादर करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। इस घटना के बाद शहर में कई जगह विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए।

इस घटना के बाद पंजाब पुलिस ने आरोपी जसवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने इस घटना की कड़ी निंदा की है।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें जसवीर सिंह नामक एक व्यक्ति को कोतवाली साहिब गुरुद्वारे के गर्भगृह में रेलिंग पार करके और फिर गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ कर रहे दो ग्रंथियों के साथ मारपीट करते हुए देखा जा सकता है। इसके बाद जसवीर गुरु ग्रंथ साहिब का अपमान भी करता है।

जसवीर सिंह को बाद में गुरुद्वारे में मौजूद श्रद्धालुओं ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई की। इसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया गया।

इस घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने मोरिंडा पुलिस थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग की। घटना के विरोध में मोरिंडा शहर में बाजार भी बंद रहे।

पूर्व मुख्यमंत्रियों अमरिंदर सिंह और चरणजीत सिंह चन्नी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेताओं ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया और इस मामले में आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग की।

भगवंत मान ने कहा कि मोरिंडा की घटना बेहद निंदनीय है और इसके लिए किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

मान ने ट्वीट किया, ‘‘ जिस किसी ने भी गुरु ग्रंथ साहिब का अपमान किया है, उसे सख्त से सख्त सजा दी जाएगी। हमारे लिए श्री गुरु ग्रंथ साहिब का सम्मान सबसे पहले है। ’’

पुलिस महानिरीक्षक गुरप्रीत सिंह भुल्लर सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी स्थिति का जायजा लेने मोरिंडा पहुंच गए हैं।

इस घटना को लेकर अमरिंदर सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘मोरिंडा में गुरुद्वारा श्री कोतवाली साहिब में बेअदबी की घटना बेहद निंदनीय है। मैं पंजाब पुलिस से इस जघन्य अपराध को अंजाम देने वालों को तुरंत गिरफ्तार करने और सख्त से सख्त सजा देने का आग्रह करता हूं। ’’

कांग्रेस नेता और पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने राज्य सरकार से आरोपियों को सख्त सजा देने की मांग की है।

प्रताप सिंह बाजवा ने ट्वीट किया, ‘‘ पंजाब के मोरिंडा में गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी की घटना के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं। इसके लिए जिम्मेदार व्यक्ति पकड़ा गया है और पुलिस हिरासत में है। संगत से मेरी अपील है कि हर कीमत पर शांति और सद्भाव बनाए रखें। मैं पंजाब सरकार से अनुरोध करता हूं कि दोषियों को कड़ी सजा दी जाए। ’’

चन्नी भी मोरिंडा पहुंचे और इस घटना के विरोध में प्रदर्शन में शामिल हुए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट