देश की खबरें | पंजाब: मजीठिया की पत्नी का पुलिस से सतर्कता ब्यूरो के अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज करने का आग्रह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिरोमणि अकाली दल (शिअद) की विधायक गनीव कौर मजीठिया ने बृहस्पतिवार को चंडीगढ़ पुलिस को दी शिकायत में पंजाब सतर्कता ब्यूरो के अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की।

चंडीगढ़, 17 जुलाई शिरोमणि अकाली दल (शिअद) की विधायक गनीव कौर मजीठिया ने बृहस्पतिवार को चंडीगढ़ पुलिस को दी शिकायत में पंजाब सतर्कता ब्यूरो के अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की।

शिकायत में अधिकारियों पर पिछले महीने विधायक के आवास पर छापेमारी के दौरान जबरन घुसने का आरोप है।

पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में 25 जून को शिअद नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के अमृतसर स्थित आवास पर छापा मारकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

उसी दिन ब्यूरो के अधिकारियों ने चंडीगढ़ स्थित कौर के आधिकारिक आवास पर भी इसी तरह की कार्रवाई की।

बिक्रम मजीठिया की पत्नी कौर अमृतसर की मजीठा विधानसभा सीट से विधायक हैं।

कौर ने बृहस्पतिवार को चंडीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई और सतर्कता ब्यूरो के अधिकारियों पर उनके सरकारी आवास में जबरन घुसने का आरोप लगाया।

उन्होंने सतर्कता ब्यूरो की टीम पर अपने पद का दुरुपयोग करते हुए घर में मौजूद लोगों को डराने-धमकाने का भी आरोप लगाया।

कौर ने कहा, “घर में घुसने वाले किसी भी अधिकारी के पास कानून के तहत उस समय कोई निर्देश या तलाशी वारंट नहीं था। न ही वे मेरे पति को गिरफ्तार करने आए थे क्योंकि मेरे पति अमृतसर में थे। ये कार्रवाई कानून की प्रक्रिया का घोर दुरुपयोग है, जिसके लिए उनके (सतर्कता ब्यूरो के अधिकारियों) खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।”

उन्होंने चंडीगढ़ पुलिस से पंजाब सतर्कता ब्यूरो के अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने का आग्रह किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान