Liam Livingstone Injury Updates: पंजाब किंग्स को लगा तगड़ा झटका, घुटने की चोट के कारण इंग्लैंड लौटे स्टार ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन

पंजाब किंग्स के हरफनमौला खिलाड़ी लियाम लिविंगस्टोन अगले महीने होने वाले टी20 विश्व कप से पहले घुटने की चोट से उबरने के लिए सोमवार को इंग्लैंड लौट गए

लियाम लिविंगस्टोन( Photo Credit: IPL, Twitter)

नयी दिल्ली, 13 मई पंजाब किंग्स के हरफनमौला खिलाड़ी लियाम लिविंगस्टोन अगले महीने होने वाले टी20 विश्व कप से पहले घुटने की चोट से उबरने के लिए सोमवार को इंग्लैंड लौट गए. पंजाब किंग्स की टीम 12 मैच में सिर्फ चार जीत के साथ पहले ही इंडियन प्रीमियर लीग के प्ले ऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है और अभी आठ अंक के साथ अंक तालिका में अंतिम स्थान पर है. लिविंगस्टोन ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘आईपीएल का एक और साल हो गया, आगामी विश्व कप के लिए अपने घुटने को ठीक कराना पड़ेगा.’’ यह भी पढ़ें: आईसीसी टी20 विश्व कप के लिए भारत समेत इन टीमों ने जारी किया स्क्वाड, यहां देखें सभी टीमों की खिलाड़ियों की पूरी सूची

उन्होंने लिखा, ‘‘पंजाब किंग्स के प्रशंसकों को उनके प्यार और समर्थन के लिए एक बार फिर धन्यवाद. टीम और निजी तौर पर निराशाजनक सत्र लेकिन हमेशा की तरह मैंने आईपीएल में हर मिनट खेलने का लुत्फ उठाया.’’

स्वदेश लौटने के कारण लिविंगस्टोन राजस्थान रॉयल्स (15 मई) और सनराइजर्स हैदराबाद (19 मई) के खिलाफ पंजाब किंग्स के अंतिम दो मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे. लिविंगस्टोन की चोट गंभीर नहीं है लेकिन ‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ के अनुसार इंग्लैंड के टीम प्रबंधन ने 22 मई से पाकिस्तान के खिलाफ शुरू हो रही घरेलू टी20 श्रृंखला से पहले उन्हें उपचार के लिए अधिक समय देने का फैसला किया है.

पाकिस्तान के खिलाफ श्रृंखला के बाद इंग्लैंड की गत चैंपियन टीम आईसीसी टी20 विश्व कप के लिए वेस्टइंडीज रवाना होगी जहां वह बारबडोस के ब्रिजटाउन में चार जून को स्कॉटलैंड के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी. लिविंगस्टोन आईपीएल के मौजूदा सत्र में सात मैच में सिर्फ 111 रन ही बना सके और उन्होंने सिर्फ तीन विकेट चटकाए.

आईपीएल में खेल रहे इंग्लैंड की विश्व कप टीम में शामिल मोईन अली (चेन्नई सुपरकिंग्स), सैम कुरेन, जॉनी बेयरस्टो (दोनों पंजाब किंग्स), जोस बटलर (राजस्थान रॉयल्स), विल जैक्स, रीस टॉपली (दोनों रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू) और फिल सॉल्ट (कोलकाता नाइट राइडर्स) भी इस सप्ताहांत तक स्वदेश लौट जाएंगे.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, क्विंटन डी कॉक ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड