खेल की खबरें | पंजाब किंग्स के गेंदबाजों ने आरसीबी को नौ विकेट पर 190 रन पर रोका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अर्शदीप सिंह और काइल जैमीसन की अगुवाई में अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर पंजाब किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग फाइनल में मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को नौ विकेट पर 190 रन पर रोक दिया ।

अहमदाबाद, तीन जून अर्शदीप सिंह और काइल जैमीसन की अगुवाई में अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर पंजाब किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग फाइनल में मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को नौ विकेट पर 190 रन पर रोक दिया ।

आईपीएल में अब तक खिताब से वंचित आरसीबी के बल्लेबाज फाइनल में अच्छी शुरूआत को बड़ी पारियों में नहीं बदल सके ।

चार बार फाइनल हार चुकी आरसीबी के लिये विराट कोहली भी 35 गेंद में 122 . 85 की स्ट्राइक रेट से 43 रन बनाकर आउट हो गए । मैदान पर ‘कोहली कोहली’ और ‘आरसीबी आरसीबी’ के शोर के बीच विराट पहले की तरह पारी के सूत्रधार की भूमिका नहीं निभा सके ।

कोहली ने अपनी पारी में सिर्फ तीन चौके लगाये । पावरप्ले में आरसीबी का स्कोर एक विकेट पर 55 रन था लेकिन छठे से 11वें ओवर के बीच सिर्फ 42 रन बने ।

फिल साल्ट (16) ने पहले ओवर में एक छक्का और एक चौका लगाया लेकिन अगले ओवर में विकेट गंवा बैठे । मिडआन पर खड़े पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने दस कदम से अधिक पीछे की ओर लेते हुए जैमीसन की गेंद पर शानदार ऊंचा कैच लपका ।

साल्ट के आउट होने का आरसीबी की पारी पर बड़ा असर पड़ा क्योंकि मयंक अग्रवाल (24), रजत पाटीदार (26) और लियाम लिविंगस्टोन (25) अच्छी शुरूआत के बावजूद बड़ी पारी नहीं खेल पाये ।

जैमीसन ने सटीक लैंग्थ और लाइन के साथ गेंदबाजी की और विविधता से बल्लेबाजों को उलझाये भी रखा । उन्होंने चार ओवर में 48 रन देकर तीन विकेट लिये जबकि अर्शदीप ने चार ओवर में 40 रन देकर तीन विकेट चटकाये ।

दूसरे ओवर में साल्ट को अय्यर के हाथों लपकवाने के बाद जैमीसन ने 11वें ओवर में शानदार यॉर्कर पर पाटीदार को पगबाधा आउट किया ।

जैमीसन के चौथे और पारी के 17वें ओवर में जितेश शर्मा ने दो और लिविंगस्टोन ने एक छक्का लगाकर कुल 23 रन बंटोरे । जितेश ने दस गेंद में दो चौकों और दो छक्कों के साथ 24 रन बनाये ।

जैमीसन ने फुलटॉस पर लिविंगस्टोन को पगबाधा आउट किया ।

पहले तीन ओवर में 37 रन देने के बाद भारत के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप ने आखिरी ओवर में सिर्फ तीन रन देकर तीन विकेट चटकाये । उन्होंने कृणाल पंड्या (चार), भुवनेश्वर कुमार (एक) और रोमारियो शेफर्ड (17) को आउट करके आरसीबी को 200 रन तक नहीं पहुंचने दिया ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Pakistan T20 World Cup 2026 Probable Playing XI: पाकिस्तान के खिलाफ सुपर संडे मुकाबले में इन धुरंधरों के साथ मैदान में उतर सकती हैं टीम इंडिया, यहां देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

ICC T20 World Cup 2026 Today Match Prediction: आज के रोमांचक मुकाबलों में इन टीमों की जीत पक्की! टैरो कार्ड रीडर अदिति दुआ की बड़ी भविष्यवाणी

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Live Score Update: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ट्रेविस हेड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\