देश की खबरें | पंजाब के उद्योगपति को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य ने किया रंगदारी के लिए फोन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एक स्थानीय उद्योगपति ने रविवार को बताया कि उन्हें लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य होने का दावा करने वाले एक व्यक्ति का फोन आया था, जिसने उन्हें धमकी दी कि या तो रंगदारी दो या तुम्हारा हश्र भी पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के जैसा होगा।

फगवाड़ा (पंजाब), तीन जुलाई एक स्थानीय उद्योगपति ने रविवार को बताया कि उन्हें लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य होने का दावा करने वाले एक व्यक्ति का फोन आया था, जिसने उन्हें धमकी दी कि या तो रंगदारी दो या तुम्हारा हश्र भी पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के जैसा होगा।

पंजाबी गायक मूसेवाला की 29 मई को मानसा जिले में हत्या कर दी गई थी। पुलिस के मुताबिक, बिश्नोई ने मूसेवाला की हत्या का मुख्य साजिशकर्ता होने की बात स्वीकार की है।

अकाल इंडस्ट्रीज के मालिक और कई सामाजिक सेवा एवं शैक्षणिक निकायों के सदस्य जतिंदर सिंह कुंडी ने कहा कि उन्हें शनिवार को धमकी भरा फोन आया था।

कुंडी ने यहां संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि फोन करने वाले अज्ञात शख्स ने दावा किया कि वह बिश्नोई गिरोह से ताल्लुक रखता है।

कुंडी ने कहा, ''उसने मुझे धमकी दी कि या तो रंगदारी देने के लिए तैयार रहूं या फिर मेरा हश्र भी सिद्धू मूसेवाला जैसा होगा।''

अशोक सेठी के नेतृत्व में उद्योगपतियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने कुंडी की सुरक्षा की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक हरिंदरपाल सिंह से मुलाकात की।

अधीक्षक ने कहा कि वह मामले को वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष उठाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू