देश की खबरें | पंजाब, हरियाणा के सांसद संसद में उठाएं किसानों की मांगें: ज्ञानी हरप्रीत सिंह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब और हरियाणा के सांसदों से तख्त दमदमा साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने मंगलवार को संसद में किसानों की मांगों को उठाने और केंद्र पर इन्हें स्वीकार करने के लिए दबाव बनाने का आग्रह किया।

चंडीगढ़, 17 दिसंबर पंजाब और हरियाणा के सांसदों से तख्त दमदमा साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने मंगलवार को संसद में किसानों की मांगों को उठाने और केंद्र पर इन्हें स्वीकार करने के लिए दबाव बनाने का आग्रह किया।

सिंह ने मंगलवार को किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए खनौरी सीमा का दौरा किया।

किसान नेता डल्लेवाला मंगलवार को 22 वें दिन भी आमरण अनशन पर डटे रहे।

कैंसर रोग से ग्रस्त डल्लेवाल (70), फसलों पर न्यूनतम समर्थ मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी सहित आंदोलनकारी किसानों की मांगों को स्वीकार करने के लिए केंद्र पर दबाव बनाने के मकसद से पंजाब और हरियाणा के बीच खनौरी सीमा पर आमरण अनशन पर डटे हैं।

सिंह ने कहा, ‘‘देश कृषि आधारित राष्ट्र है। अगर खेती जिंदा है, तो देश जिंदा है। अगर खेती खत्म हो जाएगी, तो देश जिंदा नहीं रहेगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘डल्लेवाल को आमरण अनशन शुरू किए 22 दिन हो गए हैं, लेकिन सरकार उनकी बात नहीं सुन रही है।’’

उन्होंने पंजाब और हरियाणा के सांसदों से संसद में किसानों की आवाज उठाने की अपील की।

सिंह ने कहा, ‘‘पंजाब और हरियाणा के सांसदों को किसानों की मांगों का मुद्दा उठाना चाहिए ताकि केंद्र पर इस पर कार्रवाई करने का दबाव बनाया जा सके।’’

संगरूर की उपायुक्त प्रीति यादव और पटियाला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नानक सिंह ने भी खनौरी सीमा का दौरा किया और डल्लेवाल के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

डल्लेवाल का इलाज कर रहे चिकित्सकों ने कहा कि किसान नेता की तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही है।

डल्लेवाल ने हालांकि कोई भी चिकित्सा उपचार लेने से इनकार कर दिया है।

इस बीच, किसान मजदूर मोर्चा के नेता सरवन सिंह पंधेर ने मंगलवार को कहा कि किसान अपनी मांगों को स्वीकार करने के लिए केंद्र पर दबाव बनाने के लिए बुधवार को ‘रेल रोको’ विरोध प्रदर्शन करेंगे और किसान दोपहर 12 बजे से अपराह्न तीन बजे तक कई स्थानों पर रेल पटरियों पर बैठेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड