जरुरी जानकारी | मक्का, बाजरा, दालों पर भी न्यूनतम समर्थन मूल्य देगी पंजाब सरकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फसलों की विविधता को बढ़ावा देने के लिए वैकल्पिक फसलों मक्का, बाजरा और दालों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) देने की घोषणा की है।

सतोज (पंजाब), तीन मई पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फसलों की विविधता को बढ़ावा देने के लिए वैकल्पिक फसलों मक्का, बाजरा और दालों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) देने की घोषणा की है।

मान ने मंगलवार को यहां महत्वाकांक्षी धान की सीधी बुवाई (डीएसआर) का अभियान शुरू करने के बाद किसानों के साथ बातचीत के दौरान यह घोषणा की।

मान ने कहा कि सरकार मक्का, दलहन और बाजरा जैसी वैकल्पिक फसलों पर एमएसपी प्रदान करेगी और उपज को अपनी जिम्मेदारी पर बेचेगी।

उन्होंने, ‘‘हम इसे सिंगापुर, यूक्रेन या किसी अन्य देश में बेच सकते हैं, लेकिन आपको इन पर एमएसपी मिलेगा।’’

उन्होंने गिरते भूजल के स्तर को रोकने के लिए किसानों से डीएसआर तकनीक को अपनाने की भी अपील की है।

उन्होंने अपने पैतृक गांव सतोज से डीएसआर अभियान की शुरुआत करते हुए स्थानीय किसानों से भी धान की बुवाई की इस तकनीक को बड़े पैमाने पर अपनाने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि राज्य में आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के कार्यकाल के दौरान किसानों को बेहतर गुणवत्ता वाले उर्वरक, खरपतवार नाशक और कीटनाशक मुहैया कराये जायेंगे।

मान ने राज्य में बिजली की स्थिति पर कहा कि उनकी सरकार झारखंड में पंजाब की आवंटित खदान से कोयले का खनन फिर से शुरू करने जा रही है, जो 2015 से बंद है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Delhi Metro Advisory: सुप्रीम कोर्ट मार्च के चलते राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद; सुबह 6 से शाम 4 बजे तक एंट्री-एग्जिट पर पाबंदी, इंटरचेंज रहेगा चालू

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट