जरुरी जानकारी | पंजाब सरकार लुधियाना में मटेवारा वन के पास टेक्सटाइल पार्क परियोजना रद्द करेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पंजाब सरकार ने लुधियाना में मटेवारा वन क्षेत्र के पास प्रस्तावित टेक्सटाइल पार्क परियोजना को रद्द करने का फैसला किया है। राज्य सरकार के मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने यह जानकारी दी।

चंडीगढ़, 11 जुलाई पंजाब सरकार ने लुधियाना में मटेवारा वन क्षेत्र के पास प्रस्तावित टेक्सटाइल पार्क परियोजना को रद्द करने का फैसला किया है। राज्य सरकार के मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने यहां पीएसी (पब्लिक एक्शन कमेटी) के सदस्यों के साथ एक बैठक के बाद यह निर्णय लिया। पीएसी एक गैर-सरकारी संगठन है, जो पर्यावरण संबंधी चिंताओं का हवाला देते हुए इस टेक्सटाइल पार्क की स्थापना के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रहा था। संगठन का कहना है कि मटेवारा वन और सतलुज नदी से निकटता के चलते इस परियोजना से पर्यावरण को नुकसान पहुंचेगा।

विज्ञान प्रौद्योगिकी और पर्यावरण मंत्री हेयर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने राज्य के लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए परियोजना को रद्द करने का फैसला किया है।

हेयर ने ट्वीट किया, ‘‘मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मटेवारा परियोजना को रद्द करने की घोषणा की है। हम मुख्यमंत्री की इस घोषणा का स्वागत करते हैं। आप सरकार लोगों की सरकार है और यह जनता की राय से सभी निर्णय लेने में विश्वास करती है।’’

उन्होंने यह भी कहा कि मटेवारा वन क्षेत्र के पास कोई उद्योग स्थापित नहीं किया जाएगा।

पिछली अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली सरकार ने जुलाई, 2020 में इस परियोजना की मंजूरी दी थी। केंद्र सरकार ने देश में ऐसे सात पार्क स्थापित करने का प्रस्ताव दिया है। इस परियोजना के लिए 1,000 एकड़ जमीन दी जानी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\