जरुरी जानकारी | पंजाब सरकार ने धान की नई बुवाई तकनीक का इस्तेमाल करने वाले किसानों के लिए प्रोत्साहन को मंजूरी दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पंजाब मंत्रिमंडल ने बुधवार को धान की सीधी बुवाई तकनीक के जरिये बुवाई करने वाले किसानों के लिए 1,500 रुपये प्रति एकड़ की प्रोत्साहन योजना को मंजूरी दी।

चंडीगढ़, 18 मई पंजाब मंत्रिमंडल ने बुधवार को धान की सीधी बुवाई तकनीक के जरिये बुवाई करने वाले किसानों के लिए 1,500 रुपये प्रति एकड़ की प्रोत्साहन योजना को मंजूरी दी।

कम पानी की खपत और लागत प्रभावी डीएसआर (धान की सीधी बिजाई) तकनीक को बढ़ावा देने के मकसद से किसानों को प्रोत्साहन देने के लिए 450 करोड़ रुपये की राशि निर्धारित की गई है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में यहां हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में प्रोत्साहन योजना को स्वीकृति प्रदान की गई।

पिछले महीने मान ने राज्य में घटते भूजल स्तर को रोकने के लिए इस प्रोत्साहन की घोषणा की थी।

मंत्रिमंडल ने किसानों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से 1,500 रुपये प्रति एकड़ की वित्तीय सहायता का भुगतान करने का भी फैसला किया, जिसके लिए पंजाब मंडी बोर्ड के 'अनाज खारीद' पोर्टल ने पहले ही लगभग 11 लाख किसानों का एक डेटाबेस तैयार किया है जो उनके आधार, मोबाइल नंबर और बैंक खाता विवरण से जुड़ा हुआ है।

डीएसआर का विकल्प चुनने वाले किसानों को एक पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराना होगा।

साथ ही, मंत्रिमण्डल ने पटवारियों के 1,766 नियमित पदों की जगह सेवानिवृत पटवारियों और कानूनगो (राजस्व अधिकारियों) को अनुबंध के आधार पर नियुक्त करने का निर्णय लिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\