देश की खबरें | पंजाब को भाजपा शासित राज्यों की तुलना में टीकों की कम खुराक मिली: सिद्धू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने बृहस्पतिवार को केंद्र पर भाजपा शासित राज्यों की तुलना में राज्य को कम संख्या में कोविड​​​​-19 टीकों की खुराक की आपूर्ति करने का आरोप लगाया।

चंडीगढ़, 24 जून पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने बृहस्पतिवार को केंद्र पर भाजपा शासित राज्यों की तुलना में राज्य को कम संख्या में कोविड​​​​-19 टीकों की खुराक की आपूर्ति करने का आरोप लगाया।

मंत्री ने दावा किया कि टीकों की अपर्याप्त आपूर्ति से राज्य में टीकाकरण अभियान की गति धीमी हो गई है। उन्होंने कहा कि पंजाब में प्रतिदिन तीन लाख लोगों को टीका लगाने की क्षमता है।

सिद्धू ने यहां एक बयान जारी करके कहा कि टीकाकरण के आंकड़ों से पता चला है कि मध्य प्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश जैसे भाजपा शासित राज्यों में टीकाकरण अभियान की गति कई गुना बढ़ गई है।

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में 21 जून को 17 लाख खुराक लगायी गई, जबकि 20 जून से पहले प्रतिदिन औसतन 1.75 लाख खुराक दी गई थी।

मंत्री ने आरोप लगाया, ‘‘इस लिहाज से कुल मिलाकर नौ गुना वृद्धि होती है जो भारत सरकार द्वारा राज्यों को टीकों की आपूर्ति में असमानता को उजागर करती है।’’

उन्होंने दावा किया कि मध्य प्रदेश को एक दिन में 17 लाख खुराक मिलीं, जबकि पंजाब को एक जून से 24 जून के बीच सिर्फ 16 लाख खुराक मिलीं।

सिद्धू ने कहा कि मांग और आपूर्ति के बीच का अंतर चिंता का विषय है और टीकाकरण अभियान की सफलता के लिए टीकों का समान वितरण महत्वपूर्ण है। उन्होंने दावा किया कि हरियाणा में खुराक दिये जाने में 7.14 गुना वृद्धि देखी गई, कर्नाटक में 5.50 गुना, असम में 5, उत्तराखंड में 3.80, हिमाचल प्रदेश में 3, उत्तर प्रदेश में 2.29 और गुजरात में 2.5 गुना वृद्धि हुई।

सिद्धू ने कहा कि पंजाब को मई महीने में सिर्फ 17 लाख खुराक मिलीं। उन्होंने कहा कि केंद्र द्वारा जून में 21 लाख खुराक देने का आश्वासन दिये जाने के बावजूद, उसने टीके की केवल 16 लाख खुराक दी हैं।

मंत्री ने कहा कि यह टीकों की "असमान" आपूर्ति को दर्शाता है जो पंजाब में टीकाकरण अभियान को प्रभावित कर रहा है। उन्होंने पंजाब के लिए हर दिन टीके की दो लाख खुराक की आपूर्ति की मांग की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड