देश की खबरें | पंजाब : जगरांव के आभूषण शोरूम पर गोलीबारी का आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने लुधियाना के सदरपुर गांव के पास मुठभेड़ के बाद जगरांव में आभूषण के एक शोरूम पर गोलीबारी में संलिप्त मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने रविवार को यह जानकारी दी।

चंडीगढ़, 16 मार्च पंजाब के एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने लुधियाना के सदरपुर गांव के पास मुठभेड़ के बाद जगरांव में आभूषण के एक शोरूम पर गोलीबारी में संलिप्त मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने रविवार को यह जानकारी दी।

यादव ने बताया कि आरोपी की पहचान फिरोजपुर के जीरा स्थित बस्ती मानसियां ​​वाली निवासी कृष्ण के रूप में हुई है, जो विदेशी गैंगस्टर अर्शदीप सिंह उर्फ ​​अर्श डाला का गुर्गा है।

उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने उसके कब्जे से .32 कैलिबर की एक पिस्तौल और दो कारतूस भी बरामद किए हैं।

पुलिस ने बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दो आरोपियों ने पांच मार्च को जगरांव में लड्डू लेखे वाले आभूषण शोरूम पर गोलीबारी की थी, ताकि मालिक को डरा सके।

उन्होंने बताया कि शोरूम के मालिक को गैंगस्टर अर्श डाला से जबरन वसूली के लिए कॉल भी आया था।

पुलिस के मुताबिक इस संबंध में लुधियाना ग्रामीण के सिटी जगरांव पुलिस थाना में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक संदीप गोयल और पुलिस उपाधीक्षक राजन परमिंदर सिंह की देखरेख में एजीटीएफ की टीम ने लुधियाना ग्रामीण पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में सदरपुर गांव में आरोपी कृष्ण को पकड़ा।

हालांकि, गिरफ्तारी से बचने के प्रयास में उसने पुलिस टीम पर गोलियां चलाईं, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई की गई।

एडीजीपी ने बताया, ‘‘गोलीबारी के दौरान आरोपी कृष्ण के दाहिने पैर में गोली लगी। उसे स्थानीय सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।’’

धीरज रंजन

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी