देश की खबरें | पंजाब: धान खरीद में देरी के विरोध में किसानों ने सड़कें जाम कीं, रेल पटरियों पर धरना दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के किसानों ने चालू खरीफ विपणन सत्र में धान की कथित धीमी खरीद के खिलाफ रविवार को राज्य में कई स्थानों पर सड़कें जाम कर दीं और रेल पटरियों पर धरना दिया।

लुधियाना/अमृतसर (पंजाब), 13 अक्टूबर पंजाब के किसानों ने चालू खरीफ विपणन सत्र में धान की कथित धीमी खरीद के खिलाफ रविवार को राज्य में कई स्थानों पर सड़कें जाम कर दीं और रेल पटरियों पर धरना दिया।

संयुक्त किसान मोर्चा ने जहां दोपहर 12 से तीन बजे तक राज्यव्यापी सड़क नाकेबंदी का आह्वान किया है, वहीं भारतीय किसान यूनियन (एकता उग्राहां) ने भी तीन घंटे के लिए 'रेल रोको' का आह्वान किया है।

पुलिस ने सड़क यातायात को वैकल्पिक मार्गों से मोड़ दिया।

लुधियाना में किसानों ने समराला, कोहरा, खन्ना, रायकोट, दोराहा, पायल और जगराओं सहित कई स्थानों पर सड़क यातायात बाधित किया।

किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा धान की सुचारू खरीद के आश्वासन के बावजूद किसानों को अनाज मंडियों में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

अमृतसर में धान की फसल की धीमी खरीद के विरोध में प्रदर्शनकारी किसान वल्हा रेलवे क्रॉसिंग पर बैठ गए।

भारतीय किसान यूनियन के नेता परमिंदर सिंह उग्राह ने कहा कि किसानों ने अमृतसर-पठानकोट रेल पटरी को अवरुद्ध कर दिया है।

किसानों ने अटारी, अजनाला शहर के पास कुकरवाल गांव समेत कई स्थानों पर सड़कें अवरुद्ध कर दी हैं।

संगरूर में किसान सुनाम रेलवे स्टेशन पर रेल पटरी पर बैठ गए। मोगा में किसानों ने दुनेके के पास फिरोजपुर-लुधियाना राष्ट्रीय राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया।

राज्य के चावल मिल मालिक और कमीशन एजेंट भी किसानों के विरोध प्रदर्शन का समर्थन कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Satta Bazar Favorite Team: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Score Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Key Players To Watch Out: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें