देश की खबरें | पंजाब के किसान नेता डल्लेवाल का आमरण अनशन 16वें दिन भी जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का खनौरी बॉर्डर पर आमरण अनशन बुधवार को 16वें दिन भी जारी रहा।

चंडीगढ़, 11 दिसंबर पंजाब के किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का खनौरी बॉर्डर पर आमरण अनशन बुधवार को 16वें दिन भी जारी रहा।

डल्लेवाल फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कानूनी गारंटी सहित किसानों की मांगों को स्वीकार करने के लिए केंद्र पर दबाव बना रहे हैं।

किसानों ने बुधवार को अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में पंजाब और हरियाणा के बीच शंभू तथा खनौरी बॉर्डर पर जारी अपने आंदोलन की सफलता तथा डल्लेवाल के अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की।

संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा (केएमएम) के बैनर तले किसान 13 फरवरी से शंभू और खनौरी में डेरा डाले हुए हैं।

प्रदर्शनकारी किसानों ने डल्लेवाल को प्रदर्शन स्थल से हटाने से अधिकारियों को रोकने के लिए उनके चारों ओर सुरक्षा घेरा बना दिया है।

किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने 70 वर्षीय डल्लेवाल के समर्थन में लोगों से बृहस्पतिवार को रात्रि भोज न करने का आग्रह किया।

उन्होंने लोगों से 13 दिसंबर को भाजपा नीत केंद्र सरकार का पुतला जलाने की भी अपील की।

इस बीच, किसानों के विरोध पर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने प्रदर्शनकारियों के साथ बातचीत करने की इच्छा दोहराई।

पटियाला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, ‘‘बातचीत ही आगे बढ़ने का एकमात्र रास्ता है। मैं किसानों से हाथ जोड़कर अपील करता हूं कि वे चर्चा के लिए आगे आएं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को हमेशा पंजाब के किसानों की चिंता रही है और उन्होंने पहले ही एमएसपी में उल्लेखनीय बढ़ोतरी लागू कर दी है।’’

बिट्टू ने डल्लेवाल के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता व्यक्त की।

पंजाब के मंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) की प्रदेश इकाई के प्रमुख अमन अरोड़ा ने केंद्र से किसान आंदोलन को समझने और उनके मुद्दों को हल करने के लिए प्रदर्शनकारियों के साथ बातचीत करने का आग्रह किया।

बिट्टू के बयान पर एक सवाल के जवाब में अरोड़ा ने कहा, ‘‘अगर आप उनके (बिट्टू) पिछले बयानों को देखें तो यह 360 डिग्री का बदलाव है। कभी वह किसानों के खिलाफ अभद्र का इस्तेमाल करते हैं और कभी कहते हैं कि वह उनके साथ हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर