देश की खबरें | पंजाब : आमरण अनशन पर किसान नेता डल्लेवाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल लुधियाना के एक अस्पताल से छुट्टी मिलने के एक दिन बाद शनिवार को खनौरी सीमा पर किसानों की मांगों को लेकर सरकार पर दबाव बनाने के लिए आमरण अनशन पर बैठ गए।

चंडीगढ़, 30 नवंबर पंजाब के किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल लुधियाना के एक अस्पताल से छुट्टी मिलने के एक दिन बाद शनिवार को खनौरी सीमा पर किसानों की मांगों को लेकर सरकार पर दबाव बनाने के लिए आमरण अनशन पर बैठ गए।

डल्लेवाल ने सुखजीत सिंह हरदोझांडे की जगह ली, जिन्होंने शनिवार को अपना आमरण अनशन समाप्त कर दिया।

सुखजीत ने 26 नवंबर को आमरण अनशन शुरू किया था।

सुखजीत का अनशन समाप्त करने का निर्णय किसान नेताओं की एक बैठक में लिया गया।

डल्लेवाल को 26 नवंबर को आमरण अनशन शुरू करने से कुछ घंटे पहले खनौरी सीमा से कथित तौर पर जबरन हटाकर लुधियाना के एक अस्पताल में ले जाया गया था।

उन्हें शुक्रवार शाम को अस्प्ताल से छुट्टी दे दी गई।

किसान नेता बलदेव सिंह सिरसा ने शनिवार को खनौरी सीमा पर मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि सुखजीत से अनशन स्थगित करने का अनुरोध किया गया था क्योंकि डल्लेवाल उस जगह लौट आए जहां वह आमरण अनशन पर बैठे थे।

उन्होंने कहा कि शुरू में डल्लेवाल को अनशन पर बैठना था लेकिन पंजाब पुलिस ने उन्हें विरोध स्थल से हटा दिया, जिसके बाद सुखजीत ने अनशन शुरू किया।

किसानों के अनुसार, चूंकि डल्लेवाल ने लुधियाना अस्पताल में भर्ती होने के दौरान ही अपना आमरण अनशन शुरू कर दिया था इसलिए वे खनौरी सीमा पर अनशन जारी रखेंगे।

सिरसा ने पंजाब सरकार पर आरोप लगाया कि डल्लेवाल को चिकित्सा जांच के बहाने अगवा कर अवैध रूप से हिरासत में रखा गया।

उन्होंने दावा किया कि अस्पताल में डल्लेवाल की कोई चिकित्सा जांच नहीं की गई।

सिरसा ने कहा कि डल्लेवाल द्वारा किसानों के लिए अपनी जान देने के बाद कोई अन्य किसान नेता आमरण अनशन पर बैठेगा।

इस बीच, किसान मजदूर मोर्चा ने छह दिसंबर को दिल्ली कूच करने के अपने कार्यक्रम के सिलसिले में शंभू सीमा पर एक बैठक की। केएमएम नेता सरवन सिंह पंधेर ने किसानों से बड़ी संख्या में शंभू सीमा पर पहुंचने को कहा।

किसान अन्य मुद्दों के अलावा यह भी मांग कर रहे हैं कि केंद्र सरकार उनकी समस्याओं को हल करने के लिए उनके साथ बातचीत करे।

किसानों का दावा है कि केंद्र सरकार ने 18 फरवरी के बाद से उनके साथ कोई बातचीत नहीं की है।

उन्होंने पहले ही छह दिसंबर को दिल्ली की ओर कूच करने का आह्वान किया हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

BAN vs PAK Test Series 2026 Schedule: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का शेड्यूल जारी, जानें कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट