देश की खबरें | पंजाब : बुजुर्ग महिला को पोते समेत चार अन्य ने लूटा, हत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. होशियारपुर के एक गांव में 65 वर्षीय महिला को उसके पोते और चार अन्य लोगों ने कथित तौर पर लूट लिया और उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

होशियारपुर (पंजाब), चार जनवरी होशियारपुर के एक गांव में 65 वर्षीय महिला को उसके पोते और चार अन्य लोगों ने कथित तौर पर लूट लिया और उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घटना यहां से करीब 13 किलोमीटर दूर खानपुर थियारा गांव में मंगलवार को हुई। उन्होंने बताया कि मृतका की पहचान ज्ञान कौर के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि सुखवीर सिंह उर्फ सुखा, बलबीर सिंह उर्फ लाबू, हरमन सिंह और दीपक गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि मुख्य आरोपी मनप्रीत उर्फ मोनू अभी फरार है।

थाना प्रभारी (बुलोवाल) इंस्पेक्टर पंकज शर्मा ने कहा कि मनप्रीत ने चारों आरोपियों के साथ मिलकर अपनी दादी का उनके आवास पर शॉल से गला घोंट दिया। उन्होंने बताया कि महिला के सिर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं।

कौर के पड़ोसी कुलदीप सिंह के मुताबिक उसने गुप्ता को महिला के घर से निकलते हुए देखा था। उन्होंने कहा कि वह अपनी मोटरसाइकिल के पीछे एक टेलीविजन और कुछ अन्य सामान ले जा रहा था और कुलदीप को देखकर भाग गया।

एसएचओ ने कहा कि जब पड़ोसी कौर के घर के अंदर गए तो मनप्रीत, सुखवीर, बलबीर और हरमन घर की चारदीवारी फांद कर खेतों की ओर भाग गए। इसके बाद कुलदीप एक कमरे में गया, जहां उसे महिला का शव खून से लथपथ पड़ा मिला।

शर्मा ने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि कौर की हत्या लूट के इरादे से की गई थी। उन्होंने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है और मनप्रीत को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Vaibhav Sooryavanshi Scores Third-Fastest IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, RR vs SRH मैच में रचा इतिहास

SA W vs IND W, 4th T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट