Punjab: संगरूर जेल में मादक पदार्थ, मोबाइल फोन की तस्करी के आरोप में डीएसपी गिरफ्तार

पंजाब की संगरूर जेल में मादक पदार्थ और मोबाइल फोन की तस्करी में शामिल होने के आरोप में एक पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) को गिरफ्तार किया गया है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.

चंडीगढ़, 15 मई : पंजाब की संगरूर जेल में मादक पदार्थ और मोबाइल फोन की तस्करी में शामिल होने के आरोप में एक पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) को गिरफ्तार किया गया है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बताया कि पुलिस ने जेल में छापेमारी के दौरान नौ मोबाइल फोन, चार स्मार्टवॉच, 50 ग्राम हेरोइन और अन्य प्रतिबंधित सामग्री बरामद की. यादव ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि शुरुआती जांच में जेल में तस्करी की गतिविधियों को सुविधाजनक बनाने में चतुर्थ श्रेणी के एक कर्मचारी की भूमिका होने के संकेत मिले हैं.

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान मामले के सभी पहलुओं को जोड़ने के बाद अमृतसर से मनप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया गया, जो संगरूर जेल में कैद गुरविंदर सिंह का साथी है. यादव के मुताबिक, पुलिस ने मनप्रीत के पास से चार किलोग्राम हेरोइन, 5.5 लाख रुपये नकद, एक ग्लॉक पिस्तौल और कारतूस बरामद किए. उन्होंने बताया, “जांच के दौरान संगरूर जेल के डीएसपी (सुरक्षा) गुरप्रीत सिंह को जेल के अंदर तस्करी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया.” यादव के अनुसार, गुरप्रीत को जेल परिसर में मादक पदार्थों और मोबाइल फोन की तस्करी में सक्रिय रूप से शामिल पाया गया और वह अपने परिवार के सदस्यों से जुड़े यूपीआई खातों में इसके एवज में मिलने वाली राशि हासिल करता था. यह भी पढ़ें : Baliya: वैवाहिक कार्यक्रम से लौट रहे एक किशोर की आपसी विवाद के दौरान चाकू से प्रहार कर हत्या

डीजीपी ने कहा कि मामले की जांच जारी है और आगे कुछ और गिरफ्तारियां एवं खुलासे होने की संभावना है. उन्होंने आपराधिक तत्वों के साथ किसी भी तरह के आंतरिक समझौते या मिलीभगत के खिलाफ कतई बर्दाश्त न करने की नीति को लेकर प्रतिबद्धता दोहराई. यादव ने कहा कि अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर किसी भी व्यक्ति को, चाहे वह किसी भी स्तर या पद पर क्यों न हो, बख्शा नहीं जाएगा.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़ों पर एक नजर

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 255 रनों का टारगेट, प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट