देश की खबरें | पंजाब: सीमा पार तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 12 किलोग्राम हेरोइन के साथ तीन गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के अमृतसर जिले में पुलिस ने तीन लोगों के पास से 12 किलोग्राम हेरोइन जब्त कर सीमा पार मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

चंडीगढ़, 10 अगस्त पंजाब के अमृतसर जिले में पुलिस ने तीन लोगों के पास से 12 किलोग्राम हेरोइन जब्त कर सीमा पार मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने कुछ मादक पदार्थ तस्करों द्वारा ड्रोन के जरिए गिराई गई हेरोइन की खेप हासिल किए जाने की पुख्ता सूचना मिलने के बाद बेहरवाल गांव के पास विशेष जांच शुरू की। यादव ने कहा कि जांच के दौरान जब पुलिस टीम ने एक कार को रुकने का इशारा किया, तब कार सवार लोगों ने भागने की कोशिश की, लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया।

राज्य पुलिस प्रमुख ने कहा कि आरोपियों की कमर पर तीन पैकेटों में बंधी छह किलोग्राम हेरोइन (प्रत्येक में दो-दो किलोग्राम) तथा वाहन में रखी अन्य छह किलोग्राम हेरोइन को बरामद कर लिया गया।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने बताया कि गिरफ्तार लोगों की पहचान अमृतसर के घरिंडा के दाओके गांव निवासी भिंडर सिंह उर्फ ​​भिंडा, अमृतसर के घरिंडा के राजातल गांव निवासी दिलबाग सिंह उर्फ ​​मनु और अमृतसर के राजा सांसी के छीना शबाजपुर गांव निवासी मणिपाल सिंह उर्फ ​​मणि के रूप में हुई।

अमृतसर ग्रामीण के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतिंदर सिंह ने कहा कि तीनों आरोपी कई आपराधिक मामलों में संलिप्त हैं।

पुलिस ने बताया कि हेरोइन जब्त करने के अलावा, जिस कार में आरोपी यात्रा कर रहे थे उसे भी जब्त कर लिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी