देश की खबरें | पंजाब: लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतगणना शुरू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब में लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए मतों की गिनती सोमवार सुबह आठ बजे शुरू हो गई।

लुधियाना, 23 जून पंजाब में लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए मतों की गिनती सोमवार सुबह आठ बजे शुरू हो गई।

आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी के जनवरी में निधन के बाद लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट रिक्त हो गई थी इसलिए वहां चुनाव आवश्यक हो गया था। लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर 19 जून को उपचुनाव कराया गया।

चुनाव में 51.33 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो 2022 के विधानसभा चुनाव में दर्ज 64 प्रतिशत मतदान से काफी कम है। उपचुनाव के लिए 14 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि खालसा महिला कॉलेज को मतगणना केंद्र बनाया गया है जहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मतगणना 14 चरण में होगी।

उपचुनाव में मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी (आप), कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के बीच रहा।

आम आदमी पार्टी ने उपचुनाव के लिए राज्यसभा सदस्य और लुधियाना के उद्योगपति संजीव अरोड़ा (61) को उम्मीदवार बनाया।

वहीं, विपक्षी दल कांग्रेस ने पूर्व मंत्री और पंजाब कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष भारत भूषण आशु (51) पर दांव लगाया।

भाजपा ने पार्टी की पंजाब इकाई की कोर कमेटी के सदस्य वरिष्ठ नेता जीवन गुप्ता को मैदान में उतारा, जबकि शिअद ने वकील और लुधियाना बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष परोपकार सिंह घुम्मण को अपना उम्मीदवार बनाया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\