देश की खबरें | पंजाब : कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन का विरोध किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई में हाल में हुई ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक के बाद पंजाब में कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार को संकेत दिया कि वे 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए राज्य में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के साथ किसी भी तरह के गठबंधन के खिलाफ हैं।

चंडीगढ़, पांच सितंबर मुंबई में हाल में हुई ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक के बाद पंजाब में कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार को संकेत दिया कि वे 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए राज्य में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के साथ किसी भी तरह के गठबंधन के खिलाफ हैं।

यहां कांग्रेस की पंजाब इकाई के नेताओं की एक बैठक से पहले पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा कि वह पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों पर लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।

वडिंग और विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने राज्य में मौजूदा राजनीतिक स्थिति और आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए कांग्रेस के जिला अध्यक्षों, विधायकों और अन्य नेताओं के साथ कई बैठकें कीं।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, बैठक में नेताओं ने 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए आप के साथ गठबंधन का विरोध किया और वडिंग तथा बाजवा से ऐसे किसी भी कदम के खिलाफ पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की भावनाओं से कांग्रेस आलाकमान को अवगत कराने को कहा।

बैठक में वडिंग और बाजवा के अलावा पूर्व मंत्री ब्रह्म मोहिंदरा, भारत भूषण आशु, साधु सिंह धर्मसोत, विधायक राजकुमार छब्बेवाल, विक्रमजीत सिंह चौधरी, बलविंदर सिंह धालीवाल, अरुणा चौधरी और सांसद मोहम्मद सादिक सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

बाजवा समेत प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कहते रहे हैं कि राज्य में आप के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा।

इससे पहले, प्रदेश अध्यक्ष वडिंग ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमें (पंजाब में) सभी 13 लोकसभा सीटों पर लड़ने के लिए तैयार रहने के लिए कहा गया है और हम चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं।’’

उन्होंने कहा कि मुख्य विपक्षी दल आप सरकार के खिलाफ राज्य के ज्वलंत मुद्दे उठाता रहा है।

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘आज भी हम पंजाब के मुद्दों पर आप सरकार के खिलाफ लड़ रहे हैं। हम देश और पंजाब के मुद्दे लगातार उठाते रहे हैं। हमने बाढ़ से हुए नुकसान के मुआवजे की मांग करते हुए धरने दिये हैं।’’

वडिंग ने कहा कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस माकपा और भाकपा के खिलाफ चुनाव लड़ती है और पंजाब में कांग्रेस आप के खिलाफ लड़ना जारी रखेगी।

‘इंडिया’ गठबंधन पर वडिंग ने कहा, ‘‘जब देश और लोकतंत्र को बचाने का सवाल है तो हम साथ हैं। ‘इंडिया’ गठबंधन लोकतंत्र को बचाने के लिए है। संविधान का सम्मान करने वाली समान विचारधारा वाली पार्टियां एक साथ आई हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\