चंडीगढ़, 20 जून कांग्रेस की पंजाब इकाई ने अपने नए कार्यकारी निकाय के सदस्यों की सूची को अंतिम रूप दे दिया है जिसे अब पार्टी हाईकमान के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।
कांग्रेस प्रदेश इकाई के प्रमुख सुनील जाखड़ ने शनिवार को यह जानकारी दी।
यह भी पढ़े | कोरोना के मुंबई के धारावी में आज 7 मरीज पाए गए: 20 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीपीसीसी) के नए स्वरूप पर चर्चा करने के लिए जाखड़ ने एआईसीसी की पंजाब प्रभारी आशा कुमारी के साथ मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से भी मुलाकात की।
जाखड़ ने कहा, ‘‘जिला कांग्रेस समितियों और पीपीसीसी के कार्यकारी निकाय की सूची को लगभग अंतिम रूप दे दिया गया है और इसे पार्टी आलाकमान के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।’’
उन्होंने कहा कि अगले 10 दिनों के भीतर आलाकमान की मंजूरी मिलने की उम्मीद है।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जनवरी में पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी और राज्य की सभी जिला समितियों को भंग कर दिया था।
हालांकि, राज्य इकाई के अध्यक्ष अपने पद पर बरकरार रहे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY