जरुरी जानकारी | पंजाब के मुख्य सचिव ने धान खरीद की तैयारियों का जायजा लिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पंजाब की मुख्य सचिव विनी महाजन ने शनिवार को धान खरीद सत्र के लिए राज्य की तैयारियों की समीक्षा की। धान खरीद 27 सितंबर से शुरू होगा।

चंडीगढ़, 26 सितंबर पंजाब की मुख्य सचिव विनी महाजन ने शनिवार को धान खरीद सत्र के लिए राज्य की तैयारियों की समीक्षा की। धान खरीद 27 सितंबर से शुरू होगा।

केंद्र ने शनिवार को पंजाब और हरियाणा राज्यों में खरीफ फसल के समय से पहले आवक शुरु होने के मद्देनजर इन राज्यों में तत्काल प्रभाव से न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर धान खरीद शुरू करने की घोषणा की।

यह भी पढ़े | Bada Business ‘Retail Ka Mahakumbh’ 2020 Live Streaming: विश्व के सबसे बड़े वेबिनार में डॉ विवेक बिंद्रा देंगे कोरोना काल में बिजनेस बढ़ाने का मंत्र, यहां देखें लाइव.

आम तौर पर, पंजाब में धान खरीद का मौसम एक अक्टूबर से शुरू होता है।

एक सरकारी बयान में कहा गया है कि महाजन ने यहां एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए संबंधित विभागों को कोविड ​​-19 महामारी के प्रसार से बचने के लिए सामाजिक दूरी कायम करना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़े | आलू, प्याज, टमाटर के दाम में हुई गिरावट तो सबसे पहले से कर देगा अलर्ट ये Portal.

महाजन ने कहा कि कुल 4,019 खरीद केंद्र स्थापित किये गए हैं, जिनमें 152 मुख्य यार्ड, 283 सब-यार्ड, 1,436 खरीद केंद्र, 524 अस्थायी यार्ड और 1,624 मिलें शामिल हैं।

उन्होंने पंजाब मंडी बोर्ड, खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामला विभाग को धान की केंद्रों की संख्या 4,500 से अधिक करने की संभावना का पता लगाने का निर्देश दिया ताकि फसल की परेशानी मुक्त, सुचारू और समय पर खरीद सुनिश्चित हो सके।

उन्होंने कहा कि यदि कोरोनोवायरस के कारण किसी भी केंद्र को सील कर दिया गया है, तो वैकल्पिक खरीद केंद्रों की शिनाख्त की जानी चाहिये ताकि किसानों के फसल के आवक को दूसरी जगह लाया जा सके।

खरीद एजेंसियों को वजन किये जाने के 48 घंटों के भीतर खरीदे गये धान का उठाव सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए, मुख्य सचिव ने कहा कि उपायुक्त खरीद कार्यों के समग्र प्रभारी होंगे।

चेक प्वाइंट स्थापित किए जाएंगे और वैध पास वाले केवल एक किसान या प्रतिनिधि को मंडियों में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी, और उन्होंने कहा कि सूखी खांसी या बुखार जैसे लक्षण दिखाने वाले व्यक्ति को अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू