देश की खबरें | पंजाब के मुख्यमंत्री ने केजरीवाल से तिहाड़ जेल में मुलाकात की, लोकसभा चुनाव परिणाम पर की चर्चा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल से यहां स्थित तिहाड़ जेल में मुलाकात की और हाल में संपन्न लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन पर चर्चा की। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 12 जून पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल से यहां स्थित तिहाड़ जेल में मुलाकात की और हाल में संपन्न लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन पर चर्चा की। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

मुलाकात दोपहर 12.30 बजे तिहाड़ जेल के आगंतुक कक्ष (मुलाकाती जांगला) में हुई। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बैठक के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री की पत्नी सुनीता केजरीवाल भी मौजूद थीं।

चार जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री के बीच यह पहली मुलाकात है। आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख को एक अप्रैल को तिहाड़ जेल भेजे जाने के बाद से जेल में दोनों के बीच यह तीसरी मुलाकात थी।

केजरीवाल आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में तिहाड़ की जेल नंबर दो में बंद हैं। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने सत्तारूढ़ आप और विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) को झटका देते हुए पंजाब की 13 लोकसभा सीट में से सात सीट जीत लीं, जबकि दो सीट पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की।

आप केवल होशियारपुर, आनंदपुर साहिब और संगरूर सीट जीतने में कामयाब रही।

आप 10 जुलाई को पश्चिम जालंधर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर तैयार है। आप के विधायक शीतल अंगुराल के इस्तीफे के कारण यह उपचुनाव हो रहा है।

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि मान और केजरीवाल के बीच बैठक पंजाब के मुख्यमंत्री के लिए सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए हुई। मान को ‘जेड प्लस’ सुरक्षा कवर प्राप्त है। केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू