देश की खबरें | पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह कर रहे हैं ‘भाजपा के एजेंट’ की भांति बर्ताव : राघव चड्ढा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) के नेता राघव चड्ढा ने शनिवार को पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पर ‘भाजपा के एजेंट’ की भांति बर्ताव करने का आरोप लगाया और उन्हें ‘आधिकारिक रूप से इस भगवा पार्टी में शामिल हो जाने’ की सलाह दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, नौ जनवरी आम आदमी पार्टी (आप) के नेता राघव चड्ढा ने शनिवार को पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पर ‘भाजपा के एजेंट’ की भांति बर्ताव करने का आरोप लगाया और उन्हें ‘आधिकारिक रूप से इस भगवा पार्टी में शामिल हो जाने’ की सलाह दी।

चड्ढा ने यह आरोप भी लगाया कि पंजाब के मुख्यमंत्री ‘असहाय’ हैं और ईडी की जांच से जूझ रहे अपने बेटे को ‘बचाने’ के लिए केंद्र को ‘तुष्ट करने के लिए बाध्य हैं।’’

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘पंजाब के मुख्यमंत्री भाजपा एजेंट की तरह बर्ताव कर रहे हैं। मुख्यमंत्री को मेरी बिन मांगी सलाह है कि आप औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल हो जाइए। आपको मेरी सलाह है कि आप आधिकारिक रूप से भाजपा से जुड़ जाइए। तब ईडी, सीबीआई की जांच से गुजर रहे आपके रिश्तेदारों के खिलाफ सारे मामले दफन कर दिये जाएंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ और तब आप भी भाजपा के लिए खुलकर काम कर सकते हैं।’’

आप नेता ने यह भी दावा किया कि अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार केंद्र द्वारा तीन विवादास्पद कृषि अध्यादेशों पर बनायी गयी उच्चाधिकार समिति का हिस्सा थी और इसी समिति ने उसे अपनी मंजूरी दी थी।

चड्ढा ने कहा कि सिंह केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिले लेकिन उन्होंने प्रदर्शनकारी किसानों से मिलने महज कुछ किलोमीटर जाने की परवाह नहीं की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 6 विकेट से रौंदा, सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Live Score Update: कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs New Zealand, 49th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\