देश की खबरें | पंजाब उपचुनाव: जालंधर पश्चिम सीट पर जीत की ओर बढ़ रहे ‘आप’ के उम्मीदवार मोहिंदर भगत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की शनिवार को जारी मतगणना में आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार मोहिंदर भगत अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं कांग्रेस उम्मीदवार सुरिंदर कौर से 23,000 से ज्यादा मतों से आगे हैं।

चंडीगढ़, 13 जुलाई जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की शनिवार को जारी मतगणना में आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार मोहिंदर भगत अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं कांग्रेस उम्मीदवार सुरिंदर कौर से 23,000 से ज्यादा मतों से आगे हैं।

पंजाब में सत्तारूढ़ दल ‘आप’ के नेता भगत सुबह आठ बजे यहां लायलपुर खालसा महिला कॉलेज में शुरू हुई मतगणना के आठ दौर के बाद 23,240 मतों से आगे हैं। कुल 13 दौर की मतगणना होनी है।

रूझानों के अनुसार, भाजपा उम्मीदवार शीतल अंगुराल तीसरे स्थान पर हैं।

जालंधर में भगत के घर पर जश्न मनाया जा रहा। उनके परिवार के सदस्य और समर्थक मतगणना के रूझानों से बेहद खुश हैं।

भगत पहले दौर की मतगणना से ही बढ़त बनाए हुए हैं। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) उम्मीदवार बिंदर कुमार चौथे स्थान पर हैं, जबकि शिरोमणि अकाली दल (शिअद) की सुरजीत कौर पांचवें स्थान पर हैं।

आप विधायक के तौर पर अंगुराल के इस्तीफे के कारण यह सीट रिक्त हुई थी जिसके बाद इस सीट पर उपचुनाव कराया गया। वह मार्च में भाजपा में शामिल हो गए थे।

जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट पर बुधवार को मतदान हुआ था और मतदान प्रतिशत 54.98 रहा था। वहीं 2022 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर 67 प्रतिशत मतदान हुआ था।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के लिए, उपचुनाव में जीत हासिल करना महत्वपूर्ण है क्योंकि उनकी पार्टी ‘आप’ को लोकसभा चुनावों में करारी हार का सामना करना पड़ा था। पार्टी राज्य की 13 संसदीय सीट में से सिर्फ तीन पर जीत हासिल कर सकी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर भारत में बढ़ने लगा पारा, केरल, तमिलनाडु समेत कई राज्यों में आज बारिश-आंधी का अलर्ट; जानें दिल्ली और मुंबई में 23 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

\