देश की खबरें | पंजाब : भाजपा ने आप सरकार पर शिक्षा क्षेत्र में कोई सुधार नहीं करने का आरोप लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा ने बृहस्पतिवार को पंजाब की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी की ‘सिख्या क्रांति’ पहल को ‘उद्घाटन क्रांति’ करार दिया और आरोप लगाया कि राज्य सरकार शिक्षा क्षेत्र में कोई सुधार लाने में विफल रही है।

चंडीगढ़, 10 अप्रैल भाजपा ने बृहस्पतिवार को पंजाब की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी की ‘सिख्या क्रांति’ पहल को ‘उद्घाटन क्रांति’ करार दिया और आरोप लगाया कि राज्य सरकार शिक्षा क्षेत्र में कोई सुधार लाने में विफल रही है।

इससे पहले सोमवार को राज्य सरकार ने 54 दिवसीय शिक्षा महोत्सव ‘सिख्या क्रांति’ की शुरुआत की, जिसके तहत 12,000 सरकारी स्कूलों में 2,000 करोड़ रुपये की लागत से नव विकसित बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन किया जा रहा है।

भाजपा की पंजाब इकाई के महासचिव अनिल सरीन ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘क्या यह ‘सिख्या क्रांति’ है या ‘उद्घाटन क्रांति’, क्योंकि उन्होंने (आप सरकार) शिक्षा के क्षेत्र में कुछ नहीं किया है? लेकिन हम रोजाना देख रहे हैं कि आप के मंत्री और विधायक सरकारी स्कूलों में उद्घाटन कर रहे हैं।’’

सरकारी स्कूल में किए गए उद्घाटनों में से एक का हवाला देते हुए सरीन ने कहा, ‘‘आप विधायक लाभ सिंह उगोके ने सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मरम्मत किए गए शौचालय का उद्घाटन किया। इसका उल्लेख उद्घाटन पट्टिका पर भी है। यह किस तरह की ‘क्रांति’ है?’’

उन्होंने कहा कि अगर कोई नया स्कूल बनाया गया होता या स्कूल में कोई कमरा बनाया गया होता तो उद्घाटन का कुछ मतलब होता।

‘आप’ सरकार के दावों पर कटाक्ष करते हुए सरीन ने कहा कि वे ‘सिख्या क्रांति’ के नाम पर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट