देश की खबरें | पंजाब विधानसभा में केन्द्रीय कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर प्रस्ताव पारित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब विधानसभा ने केन्द्रीय कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर शुक्रवार को एक प्रस्ताव पारित कर दिया।

चंडीगढ़, पांच मार्च पंजाब विधानसभा ने केन्द्रीय कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर शुक्रवार को एक प्रस्ताव पारित कर दिया।

मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने इन कानूनों का विरोध कर रहे किसानों के बारे में ''अपमानजनक'' बयान देने के लिये भाजपा नेताओं पर निशाना साधा।

उन्होंने केन्द्र सरकार से किसानों के खिलाफ दर्ज मामलों और नोटिसों को वापस लेने की अपील की ताकि इस मुद्दे के सौहार्दपूर्ण समाधान के लिये सकारात्मक माहौल तैयार किया जा सके।

सिंह ने प्रस्ताव पेश करते हुए कहा कि किसानों के ''हितों'' को दरकिनार कर इन कानूनों को लागू होने नहीं दिया जा सकता क्योंकि ये कानून न केवल ''सहकारी संघवाद के सिद्धांतों के खिलाफ हैं बल्कि इनके उद्देश्य भी निरर्थक हैं।''

सदन में मौजूद सभी सदस्यों ने इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित कर दिया।

सदन में जब प्रस्ताव पारित हुआ तब आप, शिरोमणि अकाली दल और भाजपा के सदस्य मौजूद नहीं थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\