देश की खबरें | पंजाब : स्वर्ण मंदिर के पास एक और विस्फोट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के पास ‘हेरिटेज स्ट्रीट’ पर सोमवार को सुबह उस स्थान के पास एक अन्य विस्फोट हुआ, जहां छह मई को विस्फोट हुआ था। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अमृतसर, आठ मई पंजाब के अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के पास ‘हेरिटेज स्ट्रीट’ पर सोमवार को सुबह उस स्थान के पास एक अन्य विस्फोट हुआ, जहां छह मई को विस्फोट हुआ था। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि सोमवार को हुए विस्फोट में कोई घायल नहीं हुआ और न ही किसी तरह के नुकसान की खबर है। विस्फोट के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।

उन्होंने बताया कि यह विस्फोट स्वर्ण मंदिर की ओर जाने वाली ‘हेरिटेज स्ट्रीट’ पर उसी स्थान के पास हुआ, जहां शनिवार को विस्फोट हुआ था।

एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, विस्फोट सुबह करीब साढ़े छह बजे हुआ। पुलिस व फोरेंसिक विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच के लिए नमूने जुटाना शुरू कर दिया है।

स्थानीय लोगों ने दोनों विस्फोटों की गहन जांच की मांग की है।

स्वर्ण मंदिर में पिछले 20 साल से रोजाना आने वाले जसबीर सिंह पट्टी ने कहा कि विस्फोटों ने श्रद्धालुओं में दहशत पैदा कर दी है और पुलिस को इन घटनाओं की गहन जांच करनी चाहिए।

गत शनिवार को हुए विस्फोट में एक व्यक्ति घायल हो गया था और कुछ इमारतों की खिड़कियों के शीशे टूटकर बिखर गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड