देश की खबरें | पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय को बम रखे जाने की धमकी, पुलिस ने तलाश शुरू की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय को बृहस्पतिवार को बम रखे जाने की धमकी का एक ई-मेल मिला जिसके बाद चंडीगढ़ पुलिस ने अदालत परिसर की तलाशी शुरू की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

चंडीगढ़, 22 मई पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय को बृहस्पतिवार को बम रखे जाने की धमकी का एक ई-मेल मिला जिसके बाद चंडीगढ़ पुलिस ने अदालत परिसर की तलाशी शुरू की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि अदालत परिसर के अधिकतर हिस्सों को खाली करा लिया गया है और फिलहाल वहां आम लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है।

चंडीगढ़ पुलिस के उप विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ-मध्य) उदयपाल सिंह ने कहा, ‘‘उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार कार्यालय को एक ई-मेल मिला जिसमें दावा किया गया कि परिसर में एक आईईडी लगाया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने गहन तलाशी शुरू की।’’

अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल सत्य पाल जैन ने अदालत परिसर के बाहर पत्रकारों से कहा, ‘‘हम एक मामले में सुनवाई के लिए अदालत के अंदर थे। चंडीगढ़ पुलिस के डीजीपी (पुलिस महानिदेशक) और एसएसपी (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक) भी एक मामले के सिलसिले में अदालत के एक कक्ष में मौजूद थे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें बताया गया कि एक ई-मेल मिला है, जिसमें अदालत परिसर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। बम निरोधक दस्ते के साथ पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंच गईं।’’

उन्होंने कहा कि शहर प्रशासन और उच्च न्यायालय के अधिकारियों सहित सभी ने सहयोग किया इसलिए कोई अफरातफरी नहीं मची।

जैन ने कहा, ‘‘जैसे ही संदेश मिला कि अदालत कक्ष को खाली कर दिए जाएं, सभी ने सहयोग किया।’’

उच्च न्यायालय ‘बार एसोसिएशन’ के अध्यक्ष सरतेज सिंह नरूला ने भी संवाददाताओं को बताया कि बम की धमकी वाला ईमेल मिलने के तुरंत बाद अदालत परिसर को खाली करा लिया गया था।

बार के सभी सदस्यों को जारी नोटिस में ‘बार एसोसिएशन’ ने कहा, ‘‘बार के सभी सदस्यों को सूचित किया जाता है कि उच्च न्यायालय में बम की धमकी के बारे में अलर्ट प्राप्त हुआ है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सभी सदस्यों से सतर्क रहने का अनुरोध है। यदि परिसर में कोई संदिग्ध या लावारिस वस्तु पाई जाती है तो कृपया तुरंत उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के कार्यालय को सूचित करें। सदस्यों से अदालत कक्ष एहतियातन तुरंत खाली करने का अनुरोध किया जाता है।’’

नोटिस में कहा गया है कि दोपहर दो बजे के बाद अदालत की कार्यवाही फिर से शुरू होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\