देश की खबरें | पुणे : तेज रफ्तार कार की टक्कर लगने से महिला घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पुणे शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर लगने से सड़क किनारे चल रही एक महिला घायल हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुणे, 12 जून महाराष्ट्र के पुणे शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर लगने से सड़क किनारे चल रही एक महिला घायल हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना मंगलवार दोपहर को हिंजवडी इलाके में हुई।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना से संबंधित एक सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ, जिसमें कार की टक्कर लगने से महिला हवा में उछलकर कुछ दूर गिरती हुई दिखाई दे रही है।

पिंपरी चिंचवड थाने के एक अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि चालक ने कार पर से नियंत्रण खो दिया था।

उन्होंने बताया कि यह शराब पीकर गाड़ी चलाने का मामला नहीं है और मुंबई की रहने वाली महिला ने इस मामले में अब तक शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

अधिकारी ने बताया, "यह दुर्घटना मंगलवार अपराह्न हुई। कार ने सड़क किनारे चल रही महिला को टक्कर मार दी। महिला को चोटें आई हैं। दुर्घटना के कुछ ही देर बाद ही महिला के भाई और चाचा घटनास्थल पर पहुंचे और उसे घर ले गए। उन्होंने हमें बताया कि वे औपचारिक शिकायत दर्ज कराने के लिए थाने जाएंगे।"

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

पिछले महीने पुणे के कल्याणी नगर इलाके में एक पोर्श कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी थी। इस कार को कथित तौर पर 17 वर्ष का एक लड़का चला रहा था। इस दुर्घटना में दो आईटी पेशेवरों की मौत हो गयी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Ladki Behan Yojna e-KYC Deadline: लाड़की बहन योजन के लिए ई-केवाईसी सुधार की प्रकिया जल्द करें पूरी, 31 मार्च हैं लास्ट डेट

RBI New Rules for Digital Payments: आरबीआई के नए नियम, 1 अप्रैल 2026 से डिजिटल पेमेंट के लिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन होगा अनिवार्य, चेक डिटेल्स

Quetta Gladiators vs Hyderabad Kingsmen 5th T20 Match Pitch Report And Weather Update: लाहौर में क्वेटा ग्लैडिएटर्स और हैदराबाद किंग्समेन मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Quetta Gladiators vs Hyderabad Kingsmen, PSL 2026 5th T20 Match Preview: आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग इलेवन समेत सारे डिटेल्स