देश की खबरें | पुणे: 'धारदार हथियार' लहराते घर में घुसे लोगों ने परिवार के तीन सदस्य पर किया हमला, आठ लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पुणे पुलिस ने शहर के बाहरी इलाके में स्थित एक घर में 'कोयता' (एक तरह का धारदार हथियार) लेकर जबरन घुसने और परिवार के तीन सदस्यों को घायल करने के आरोप में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुणे, 21 जून महाराष्ट्र के पुणे पुलिस ने शहर के बाहरी इलाके में स्थित एक घर में 'कोयता' (एक तरह का धारदार हथियार) लेकर जबरन घुसने और परिवार के तीन सदस्यों को घायल करने के आरोप में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

यह घटना सिंहगढ़ रोड़ इलाके के किरकटवाड़ी गांव में बृहस्पतिवार रात को हुयी।

प्राथमिकी का हवाला देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि भैरवनाथ नगर में एक युवक के घर में 10 से 15 लोगों ने घुसकर उत्पात मचाया। उन्होंने बताया कि एक छोटी सी बात पर उन्होंने कथित रूप से युवक, उसकी मां और एक बुजुर्ग रिश्तेदार पर हमला किया।

पुलिस ने बताया कि उन्होंने भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या का प्रयास), 354 (छेड़छाड़) और दंगा-फसाद से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आठ कथित हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है।

हवेली पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक सचिन वांगडे ने बताया कि एक नाबालिग को भी गिरफ्तार किया गया है।

इसी बीच बारामती से सांसद सुप्रिया सुले ने लोगों के इस समूह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

उन्होंने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा, "स्थानीय लोगों ने कहा कि पुलिस ने शिकायत दर्ज करने में ढिलाई बरती। पुणे में 'कोयता' गिरोह का आतंक कम होता नहीं दिख रहा है। ऐसी घटनाएं इसलिए हो रही हैं क्योंकि गृह विभाग निष्क्रिय है और कानून का डर खत्म हो गया है।"

उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक (पुणे ग्रामीण) को इन तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट