देश की खबरें | पुणे ‘ड्रग पार्टी’ छापेमारी: सात आरोपियों को 29 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेजा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पुणे शहर में रविवार तड़के एक ‘‘ड्रग पार्टी’’ में छापेमारी के बाद गिरफ्तार किये गये सात लोगों को यहां की एक अदालत ने 29 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

पुणे, 27 जुलाई महाराष्ट्र के पुणे शहर में रविवार तड़के एक ‘‘ड्रग पार्टी’’ में छापेमारी के बाद गिरफ्तार किये गये सात लोगों को यहां की एक अदालत ने 29 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

पुलिस ने बताया कि महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे की बेटी रोहिणी खडसे के पति प्रांजल खेवलकर भी पार्टी से गिरफ्तार किए गए लोगों में शामिल हैं। पार्टी में नशीले पदार्थ, हुक्का और शराब जब्त की गई।

एक अधिकारी ने बताया कि रविवार तड़के लगभग साढ़े तीन बजे पुलिस की अपराध शाखा ने छापेमारी की और स्टूडियो अपार्टमेंट में एक ‘‘ड्रग पार्टी’’ का भंडाफोड़ किया।

आरोपियों की हिरासत का अनुरोध करते हुए अभियोजन पक्ष ने अदालत को बताया कि छापेमारी में कोकीन और गांजा जैसे मादक पदार्थ जब्त किए गए।

अभियोजन पक्ष ने कहा कि प्रतिबंधित सामग्री के स्रोत और आपूर्ति का विवरण जानने के लिए आरोपियों की हिरासत की आवश्यकता है।

अदालत ने यह भी बताया कि गिरफ्तार किए गए सात लोगों में से दो का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड है।

अभियोजन पक्ष ने कहा कि आरोपियों ने 25 जुलाई से 27 जुलाई के बीच की अवधि के लिए एक आतिथ्य फर्म के माध्यम से उक्त अपार्टमेंट में तीन कमरे बुक किए थे और पुलिस को इसके बारे में पूछताछ करने की आवश्यकता है।

प्रांजल खेवलकर का प्रतिनिधित्व कर रहे अधिवक्ता विजय थोम्ब्रे ने अपने मुवक्किल के खिलाफ लगाए गए आरोपों का खंडन किया और दावा किया कि उन्हें फंसाया गया है।

वकील ने कहा कि मौजूदा मामला उनके मुवक्किल को फंसाने का जानबूझकर किया गया प्रयास प्रतीत होता है।

थोम्ब्रे ने अदालत को बताया कि खेवलकर नशीले पदार्थों का सेवन नहीं करते और राजनीतिक दुर्भावना का शिकार हैं।

दोनों पक्षों को सुनने के बाद न्यायाधीश ने सभी सात आरोपियों को 29 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Eid 2026 Moon Sighting In India Live News Updates: आज चांद दिखा तो 20 मार्च को ईद, नहीं दिखा तो 21 मार्च को मनाया जाएगा ईद-उल-फित्र

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\