देश की खबरें | पुणे ‘ड्रग पार्टी’ मामला: पूर्व मंत्री के दामाद समेत पांच आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में पुणे की एक अदालत ने बृहस्पतिवार को ‘ड्रग पार्टी’ मामले में महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे के दामाद प्रांजल खेवलकर समेत पांच आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

पुणे, 31 जुलाई महाराष्ट्र में पुणे की एक अदालत ने बृहस्पतिवार को ‘ड्रग पार्टी’ मामले में महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे के दामाद प्रांजल खेवलकर समेत पांच आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

सभी पांचों आरोपियों को यहां अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश जे जी डोरले के समक्ष पेश किया गया।

अभियोजन पक्ष ने आरोपियों की पुलिस हिरासत बढ़ाने का अनुरोध किया और अदालत को बताया कि जांचकर्ताओं को उनके फोन में कुछ आपत्तिजनक चैट और वीडियो मिले हैं जिनकी जांच की जानी चाहिए।

इसने यह भी कहा कि वह प्रतिबंधित मादक पदार्थों के स्रोत का पता लगाना चाहता है।

आरोपियों का प्रतिनिधित्व कर रहे बचाव पक्ष के वकीलों ने पुलिस जांच पर आपत्ति जताई और कहा कि जिन दो महिलाओं के पर्स से मादक पदार्थ बरामद किए गए थे, उन्हें पहले ही न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुणे पुलिस की अपराध शाखा ने रविवार तड़के खराड़ी इलाके में स्थित एक स्टूडियो अपार्टमेंट में की जा रही ‘‘ड्रग पार्टी’’ के दौरान छापेमारी की थी, जिसमें खेवलकर और छह अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने छापेमारी में कोकीन, गांजा, हुक्का और शराब की बोतलें जब्त करने का दावा किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Toss Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कौन होगा टॉस का बॉस. मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 265 रनों का टारगेट, केएल राहुल और नीतीश राणा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में आज राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

LHQ vs PSZ, PSL 2026 38th Match Live Streaming: आज लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त