देश की खबरें | पुणे कांग्रेस नेता संजय जगताप भाजपा में शामिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के पुणे जिला अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के कुछ दिनों बाद पूर्व विधायक संजय जगताप बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए।

पुणे, 16 जुलाई कांग्रेस के पुणे जिला अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के कुछ दिनों बाद पूर्व विधायक संजय जगताप बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए।

पुरंदर के जगताप महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण की उपस्थिति में अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए।

इससे पहले पत्रकारों से बात करते हुए जगताप ने कहा था कि उनके समर्थकों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि उन्हें निर्वाचन क्षेत्र के मुद्दों के समाधान के लिए भाजपा में शामिल होना चाहिए।

दूसरी ओर, जगताप के पार्टी छोड़ने के बारे में पूछे जाने पर, राज्य कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि भाजपा एक 'डायन' है जो कांग्रेस से नेताओं को चुरा रही है।

उन्होंने कहा, "भाजपा दावा करती है कि केंद्र और राज्य में उसके पास करिश्माई नेतृत्व है। मुख्यमंत्री ऐसे व्यवहार करते हैं जैसे वह ‘सुपरमैन’ हों। लेकिन अपने नेताओं को बड़ा बनाने के बजाय, पार्टी कांग्रेस नेताओं को अपने पाले में कर लेती है और उन्हें टिकट और पद देती है।"

सपकाल ने कहा कि कांग्रेस एक विचारधारा का पालन करती है और इस तरह के इस्तीफे से उसकी ताकत नहीं घटेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार