पुडुचेरी : आबकारी विभाग को हुए राजस्व घाटे की जांच कर रही सीबीआई

एक व्हाट्सएप संदेश में बेदी ने कहा कि कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के दौरान स्थानीय पुलिस ने आबकारी कानून के तहत कम से कम 236 मामले दर्ज किए जिसके फलस्वरूप शराब के 100 लाइसेंस रद्द किए गए।

जमात

पुडुचेरी, छह मई उप राज्यपाल किरण बेदी ने बुधवार को कहा कि केंद्रीय जांच ब्यूरो ने उस संगठित अपराध की जांच अपने हाथ में ले ली है जिसकी वजह से पुडुचेरी प्रशासन के आबकारी विभाग को राजस्व घाटा उठाना पड़ा ।

एक व्हाट्सएप संदेश में बेदी ने कहा कि कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के दौरान स्थानीय पुलिस ने आबकारी कानून के तहत कम से कम 236 मामले दर्ज किए जिसके फलस्वरूप शराब के 100 लाइसेंस रद्द किए गए।

उन्होंने कहा कि आबकारी विभाग और पुलिस विभाग के कुछ अधिकारियों को गिरफ्तार तथा निलंबित किया गया है और कुछ पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है।

बेदी ने कहा कि एक वरिष्ठ आबकारी उपायुक्त को बदला गया है।

आबकारी उपायुक्त का 21 अप्रैल को तबादला कर दिया गया था और उसी दौरान शराब की कथित अवैध बिक्री को लेकर एक उप तहसीलदार और चार अन्य को गिरफ्तार किया गया था।

संगठित अपराध की गंभीरता और इससे राजकोष को हुए नुकसान को देखते हुए सीबीआई ने एक मामला दर्ज किया। केंद्रीय जांच ब्यूरो कोविड-19 की वजह से लागू लॉकडाउन के दौरान हुए अपराधों और अनियमितताओं की जांच कर रहा है।

बेदी ने लोगों से अपील की कि अगर उनके पास कोई जानकारी है तो वह पुडुचेरी स्थित सीबीआई की शाखा को उससे अवगत कराएं ताकि जांच एजेंसी को मदद मिल सके।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Key Players To Watch Out: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन धुरंधर खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Mumbai LPG Cylinder Theft: एलपीजी संकट के बीच मुंबई के कांदिवली में गैस डिलीवरी वैन से 27 सिलेंडर चोरी, धरपकड़ के लिए CCTV खंगालने में जुटी पुलिस

Peshawar Zalmi vs Rawalpindi Pindiz, PSL 2026 3rd T20 Match Live Streaming In India: आज पेशावर जाल्मी बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच होगा तीसरा मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Preview: आज बेंगलुरु में खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स