यौन कर्मियों और एलजीबीटी समुदाय के सदस्यों की रक्षा और कल्याण के लिए जनहित याचिका दायर

याचिका में इन लोगों के भोजन, आश्रय और दवा आदि की व्यवस्था करने का निर्देश देने का भी आग्रह किया गया है।

जमात

नयी दिल्ली, 10 मई दिल्ली उच्च न्यायालय में दायर एक जनहित याचिका में केंद्र और दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार को यौनकर्मियों और एलजीबीटी समुदाय के सदस्यों की सामाजिक सुरक्षा, कल्याण और रक्षा के लिए लॉकडाउन के दौरान कदम उठाने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया है।

याचिका में इन लोगों के भोजन, आश्रय और दवा आदि की व्यवस्था करने का निर्देश देने का भी आग्रह किया गया है।

इस याचिका को सुनवाई के लिए सोमवार को न्यायमूर्ति राजीव सहाय एडलॉ और न्यायमूर्ति संगीता ढींगरा सहगल की पीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया गया है।

याचिका में दिल्ली में रह रहे यौनकर्मियों और एलजीटीबी (समलैंगिक, उभयलिंगी और ट्रांसजेंडर) समुदाय के सदस्यों को वित्तीय मदद, भोजन, आवास और दवा मुहैया कराने के लिए प्रभावी कदम उठाने का अनुरोध किया गया ताकि कोरोना वायरस की वजह से लागू लॉकडाउन के दौरान उनका भरण-पोषण सुनिश्चित हो सके। याचिका में यौन कर्मियों के पुनर्वास के लिए समिति गठित करने का भी अनुरोध किया गया है।

याचिकाकर्ता और अधिवक्ता अनुराग चौहान ने कहा कि जनहित याचिका उन यौन कर्मियों और एलजीबीटी समुदाय के लोगों के कल्याण के लिए दायर की गई है जिनके पास लॉकडाउन की वजह से वित्तीय मदद का कोई साधन नहीं है।

याचिका में अदालत से अनुरोध किया गया है कि वह प्रशासन को इन लोगों को घर का किराया देने में छूट के लिए कदम उठाने का निर्देश दे और साथ ही उनकी समस्याओं को सुनने के लिए महामारी के दौरान अलग से हेल्पलाइन स्थापित की जाए।

चौहान ने कहा कि उन्होंने यौन कर्मियों और एलजीटीबी समुदाय की समस्याओं को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री और उप राज्यपाल को दो मई को ज्ञापन दिया लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी