जरुरी जानकारी | पीटीसी इंडिया ने 215 मेगावॉट बिजली खरीद को लेकर दीर्घकालीन समझौते किये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बिजली कारोबार से जुड़ी पीटीसी इंडिया के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक राजीव के मिश्रा ने कहा है कि कंपनी ने दीर्घकालीन आधार पर 215 मेगावॉट बिजली खरीद को लेकर दो समझौते किये हैं।

नयी दिल्ली, 31 मई बिजली कारोबार से जुड़ी पीटीसी इंडिया के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक राजीव के मिश्रा ने कहा है कि कंपनी ने दीर्घकालीन आधार पर 215 मेगावॉट बिजली खरीद को लेकर दो समझौते किये हैं।

उन्होंने कहा कि पहला समझौता 100 मेगावॉट सौर बिजली खरीद को नेकर ब्रुकफील्ड रिन्यूएबल्स के साथ जबकि दूसरा समझौता 115 मेगावॉट तापीय बिजली के लिये वीएस लिग्नाइट के साथ किया गया है।

दोनों समझौते हाल में दीर्घकालीन आधार पर किये गये हैं।

पीटीसी इंडिया विभिन्न वितरण कंपनियों, वाणिज्यिक और औद्योगिक उपभोक्ताओं को बिजली का विपणन करेगी।

कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष 2022-23 की जनवरी-मार्च तिमाही में 17.67 प्रतिशत घटकर 129.34 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले इसी तिमाही में एकीकृत लाभ 157.11 करोड़ रुपये था।

हालांकि, कंपनी की कुल आय आलोच्य तिमाही में बढ़कर 3,643.02 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले 2021-22 की इसी तिमाही में 3,107.04 करोड़ रुपये थी।

कंपनी ने शेयरधारकों के लिये 7.80 रुपये प्रति इक्विटी शेयर का लाभांश देने की घोषणा की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\