देश की खबरें | दीपावली पर्व पर 58 हजार से अधिक लोगों की पीआरवी ने की सहायता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दीपावली पर्व पर (दो दिनों में) उत्तर प्रदेश पुलिस की 112 सेवा की पुलिस रिस्‍पांस व्‍हीकल (पीआरवी) ने 58 हजार से ज्‍यादा लोगों को आकस्मिक सहायता पहुंचाई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ, 16 नवंबर दीपावली पर्व पर (दो दिनों में) उत्तर प्रदेश पुलिस की 112 सेवा की पुलिस रिस्‍पांस व्‍हीकल (पीआरवी) ने 58 हजार से ज्‍यादा लोगों को आकस्मिक सहायता पहुंचाई।

डायल 112 सेवा के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) असीम अरुण ने सोमवार को बताया कि प्रदेश के 24 करोड़ नागरिकों की दीपावली जगमग रहे इसके लिए 112-यूपी की 4500 पीआरवी हर पल लोगों की मदद के लिए मुस्‍तैद रही।

यह भी पढ़े | सुशील मोदी को डिप्टी सीएम नहीं बनाए जाने का यह बीजेपी का फैसला- नीतीश कुमार: 16 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

एडीजी के मुताबिक दीपावली के दिन पूरे प्रदेश से 29,426 और अगले दिन रविवार को 28, 814 नागरिकों को 112 पर कॉल आने के बाद सहायता पहुंचाई गई।

असीम अरुण के अनुसार अन्‍य दिनों में औसत 17 हजार लोग मदद के लिए 112 पर कॉल करते हैं।

यह भी पढ़े | कांग्रेस नेता मनीष तिवारी कोरोना पॉजिटिव, संपर्क में आए लोगों से की सावधानी बरतने की अपील.

उन्‍होंने बताया कि इन दो दिनों में 47 हजार से अधिक नागरिकों ने पुलिस संबंधी सहायता ली जबकि दीपावली के दिन 4415 और अगले दिन 4461 लोगों ने चिकित्सा और आग संबंधी मामलों में पीआरवी की मदद ली।

उन्होंने बताय कि इस तरह पूरे प्रदेश में 58 हजार से ज्‍यादा लोगों को फौरी राहत देने में डायल-112 सेवा ने अहम भूमिका निभाई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now